गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच

स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 9:02 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच
साझा करें

नई दिल्ली 
क्रिकेट के मैदान पर फैंस मनोरंजन के लिए जाते हैं, मगर क्या कभी आपने किसी फैन को मैच के दौरान करोड़पति बनता देखा है? शायद नहीं, मगर ऐसा साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग के दौरान हुआ है। शुक्रवार को डरबन सुपर जायंट्स और MI केप टाउन के बीच एक रिकॉर्डतोड़ मैच खेला गया था। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 449 रन बनाए थे। इसी मैच के दौरान एक लकी फैन करोड़पति बना था। इस मैच में रायन रिकेल्टन ने शानदार शतक बनाया था, मगर उनकी टीम को 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
 
डरबन सुपर जायंट्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए रिकॉर्ड 232/5 का स्कोर बनाया – जो SA20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। इस स्कोर का पीछा करने उतरी MI केप टाउन की टीम के लिए रिकेल्टन ने 65 गेंदों में 113 रन बनाए, अपनी पारी में उन्होंने 11 छक्के और पांच चौके लगाए। इनमें से ही एक छक्का ऐसा था जिसने फैन को करोड़पति बना दिया।

यह सिक्स उन्होंने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर मारा था, स्टैंड में बैठे दर्शक ने एक हाथ से कैच कर लिया, जिससे उस फैन को SA20 के फैन-कैच इनिशिएटिव के तहत 2 मिलियन रैंड (लगभग 1.08 करोड़ रुपये) का इनाम मिला। इस मैच में खूब रन वर्षा देखने को मिली तथा कुल मिलाकर 449 रन बने, जिसमें 25 छक्के और 40 चौके शामिल हैं।

रिकेलटन के 65 गेंदों पर पांच चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी। एमआई केपटाउन की तरफ से रिकेलटन के अलावा जैसन स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया।

सुपर जायंट्स ने इससे पहले पांच विकेट पर 232 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था। उसकी तरफ से न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी डेवोन कॉनवे (33 गेंदों में 64 रन, सात चौके, दाे छक्के) और केन विलियमसन (25 गेंद पर 40 रन) ने पावरप्ले में दबदबा बनाते हुए सिर्फ 8.3 ओवर में 96 रन जोड़े।

इसके बाद जोस बटलर (12 गेंदों में 20 रन) और हेनरिक क्लासेन (14 गेंदों में 22 रन) ने लय को बरकरार रखा। उनके अलावा एडेन मा्र्क्रम ने 17 गेंदों में 35 और इवान जोन्स ने 14 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए।

 

TAGGED:SA20 leagueSportstop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन
अगली ख़बर दिग्विजय सिंह के RSS वाले बयान पर थरूर साथ, बोले— संगठन की ताकत को नकारा नहीं जा दिग्विजय सिंह के RSS वाले बयान पर थरूर साथ, बोले— संगठन की ताकत को नकारा नहीं जा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?