बुधवार, मई 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन

शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 28, 2025 8:57 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 5 महीना पहले
शादी के जश्न में खास मेहमान बने पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के रिसेप्शन
साझा करें

नई दिल्ली 
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कपल को गिफ्ट देते और उनके साथ फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को आशीर्वाद दिया है और उनसे बातचीत भी की है।
 
बता दें कि इसी साल जनवरी में नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से शादी की थी। उन्होंने तब शादी की किसी को भनक भी नहीं लगने दी थी। परिवार जनों और कुछ करीबी लोगों की उपस्थित में नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे थे, जिसकी तस्वीरें बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया था कि वे हिमानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब शादी के तकरीबन एक साल बाद नीरज चोपड़ा और हिमानी ने रिपेप्शन का आयोजन किया है। दोनों ने 26 दिसंबर को करनाल में रिसेप्शन दिया था और 27 दिसंबर को दिल्ली के द लीला पैलेस में दूसरा रिसेप्शन आयोजित किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में नीरज के रिसेप्शन में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया और इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

आपको बता दें कि नीरज और हिमानी ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी से उनके घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने दोनों के साथ अपनी फोटो भी शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, “आज नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से अपने घर 7 लोक कल्याणा मार्ग पर मुलाकात की। हमने कई मु्द्दों पर बात की जिनमें खेल भी शामिल रहा।”

नीरज चोपड़ा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में टोक्यो ओलंपकि में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी पत्नी हिमानी मोर की बात करें तो हिमानी टेनिस खेलती थीं और उन्होंने न्यू हैम्पशर की फ्रैंकलिन पीयर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री भी की है। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एज्यूकेशन की पढ़ाई की है।

TAGGED:Neeraj Chopra'sSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिल्ली में घना कोहरा बना परेशानी, IGI एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को किया अलर् दिल्ली में घना कोहरा बना परेशानी, IGI एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को किया अलर्
अगली ख़बर स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच स्टेडियम में किस्मत का छक्का! SA20 मैच के दौरान फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?