शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: WPL 2026 का भव्य आगाज आज, ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और कितने बजे? पूरी गेस्ट लिस्ट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - WPL 2026 का भव्य आगाज आज, ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और कितने बजे? पूरी गेस्ट लिस्ट

WPL 2026 का भव्य आगाज आज, ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और कितने बजे? पूरी गेस्ट लिस्ट

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 3:05 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
WPL 2026 का भव्य आगाज आज, ओपनिंग सेरेमनी कब, कहां और कितने बजे? पूरी गेस्ट लिस्ट
साझा करें

नई दिल्ली

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन शानदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 9 जनवरी को एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड का तड़का भी देखने को मिलेगा. इस खास मौके पर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा.

कब और कहां होगी WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा, जबकि ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत इससे करीब एक घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होने की उम्मीद है.

भारत में फैंस इस रंगारंग कार्यक्रम और मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

बॉलीवुड सितारों से सजी रहेगी शाम

BCCI ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए बड़े सितारों को आमंत्रित किया है. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह अपने पॉपुलर गानों से स्टेडियम में माहौल बनाएंगे. उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी परफॉर्म करेंगी. बताया जा रहा है कि जैकलीन का डांस परफॉर्मेंस महिला खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे को समर्पित होगा.

इसके साथ ही मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू भी इस समारोह में शिरकत करेंगी, जिससे इवेंट की रौनक और बढ़ जाएगी.

पिछले तीन संस्करणों से अलग होगी वाइब
इस बार का सीजन पिछले तीन संस्करणों से अलग होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम की सफलता के बाद दर्शकों का उत्साह, स्टेडियम का माहौल और खिलाड़ियों की लोकप्रियता नए स्तर पर पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अब सिर्फ चेहरे नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आइकॉन बन चुकी हैं।

इस बार भारतीय महिला खिलाड़ी दबाव में नहीं, बल्कि कामयाबी के आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी…एक विश्व चैंपियन के तौर पर उतरेंगी और उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए पूरा दमखम लगाती दिखेंगी। 2007 टी20 विश्व कप जीत के बाद जिस तरह आईपीएल ने भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की तकदीर बदल दी थी, कुछ वैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने के बाद यह लीग अब खिलाड़ियों की कामयाबी में चार चांद लगाती दिखेगी। 

 WPL से टी20 विश्व कप की तैयारी भी
2026 में इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप होना है, इसलिए महिला प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के लिए तैयारी का मैदान भी बनेगा। यहां प्रदर्शन, स्किल्स और प्लानिंग सीधे विश्व कप कॉम्बिनेशन को प्रभावित करेगी।पिछले सीजन ने क्रांति गौड़, काश्वी गौतम और श्री चरणी जैसी नई प्रतिभाएं दीं और इस बार भी नए नाम सामने आने की पूरी उम्मीद है। इसलिए डब्ल्यूपीएल अब सिर्फ लीग नहीं, बल्कि भविष्य के क्रिकेटर तैयार करने की फैक्ट्री बन चुकी है।

कब और कहां देख सकेंगे महिला प्रीमियर लीग के मैच?
दोपहर वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे (3:30 PM IST) बजे शुरू होंगे, जबकि रात वाले मैच शाम साढ़े सात बजे (7:30 PM IST) शुरू होंगे। टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा, यानी साढ़े तीन बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस सात बजे होगा।

किस चैनल और ओटीटी पर लाइव देख सकेंगे मैच?
महिला प्रीमियर लीग 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मैच के लाइव अपडेट्स और इस लीग से जुड़ी अन्य खबरें आप अमर उजाला एप और अमर उजाला वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। 

पिछले सीजन्स के विजेता
मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।

सभी टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), रहीला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, एमीलिया केर, नैट शीवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, पूनम खेन्मार, मिली इलिंगवर्थ, एस सजाना, संस्कृति गुप्ता, सायका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, डी हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह), प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, कुमार प्रत्युशा।

नोट: एलिस पेरी निजी कारणों से बाहर हुईं, सयाली सतघरे रिप्लेसमेंट।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), एल वोल्वार्ट, शेफाली वर्मा, मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, एलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड की जगह), लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणी, श्री चरणी, दिया यादव, निक्की प्रसाद, नंदनी शर्मा।

नोट: एनाबेल सदरलैंड बाहर, उनकी जगह एलाना किंग शामिल।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फीबी लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, सुमन मीणा, चार्ली नॉट।

नोट: महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर के लिए यूएसए टीम में चुने जाने के बाद तारा नॉरिस ने नाम वापस ले लिया। उनकी जगह चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया गया है।

गुजरात जाएंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शिवानी सिंह (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधू, तनुजा कंवर, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी।

WPL 2026 पूरा शेड्यूल
मैच नं.     तारीख     होम टीम     अवे टीम     वेन्यू

1     9 जनवरी 2026     मुंबई इंडियंस     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     नवी मुंबई
2     10 जनवरी 2026     यूपी वॉरियर्स     गुजरात जाएंट्स     नवी मुंबई
3     11 जनवरी 2026     मुंबई इंडियंस     दिल्ली कैपिटल्स     नवी मुंबई
4     12 जनवरी 2026     दिल्ली कैपिटल्स     गुजरात जाएंट्स     नवी मुंबई
5     13 जनवरी 2026     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     यूपी वॉरियर्स     नवी मुंबई
6     14 जनवरी 2026     मुंबई इंडियंस     गुजरात जाएंट्स     नवी मुंबई
7     15 जनवरी 2026     यूपी वॉरियर्स     दिल्ली कैपिटल्स     नवी मुंबई
8     16 जनवरी 2026     मुंबई इंडियंस     यूपी वॉरियर्स     नवी मुंबई
9     17 जनवरी 2026     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     गुजरात जाएंट्स     नवी मुंबई
10     17 जनवरी 2026     यूपी वॉरियर्स     मुंबई इंडियंस     नवी मुंबई
11     18 जनवरी 2026     दिल्ली कैपिटल्स     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     नवी मुंबई
12     19 जनवरी 2026     गुजरात जाएंट्स     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     वडोदरा
13     20 जनवरी 2026     दिल्ली कैपिटल्स     मुंबई इंडियंस     वडोदरा
14     22 जनवरी 2026     गुजरात जाएंट्स     यूपी वॉरियर्स     वडोदरा
15     24 जनवरी 2026     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     दिल्ली कैपिटल्स     वडोदरा
16     26 जनवरी 2026     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     मुंबई इंडियंस     वडोदरा
17     27 जनवरी 2026     गुजरात जाएंट्स     दिल्ली कैपिटल्स     वडोदरा
18     29 जनवरी 2026     यूपी वॉरियर्स     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु     वडोदरा
19     30 जनवरी 2026     गुजरात जाएंट्स     मुंबई इंडियंस     वडोदरा
20     1 फरवरी 2026     दिल्ली कैपिटल्स     यूपी वॉरियर्स     वडोदरा
21     3 फरवरी 2026     एलीमिनेटर     –     वडोदरा
22     5 फरवरी 2026     फाइनल     –     वडोदरा

टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट

WPL 2026 में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स. इस बार टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. 

इस सीजन के मैच दो शहरों में आयोजित होंगे. शुरुआती मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि लीग के अहम मैच, प्लेऑफ और फाइनल वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होंगे. WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा.

बढ़ता कद, बढ़ता रोमांच

हर सीजन के साथ WPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. नए कप्तानों, इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों और युवा भारतीय टैलेंट के दम पर इस बार भी टूर्नामेंट से जबरदस्त रोमांच की उम्मीद है. 

TAGGED:featuredSportsWPL 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रिपोर्ट: दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 95,000 तक पहुंच सकता है रिपोर्ट: दिसंबर 2026 तक सेंसेक्स 95,000 तक पहुंच सकता है
अगली ख़बर मुख्यमंत्री योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया मुख्यमंत्री योगी ने ‘प्रारंभिक उत्तर भारत व इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?