रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: महिला क्रिकेट में हड़कंप: यौन उत्पीड़न केस में BCB का बड़ा एक्शन, पूर्व चयनकर्ता
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - महिला क्रिकेट में हड़कंप: यौन उत्पीड़न केस में BCB का बड़ा एक्शन, पूर्व चयनकर्ता

महिला क्रिकेट में हड़कंप: यौन उत्पीड़न केस में BCB का बड़ा एक्शन, पूर्व चयनकर्ता

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 5:51 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
महिला क्रिकेट में हड़कंप: यौन उत्पीड़न केस में BCB का बड़ा एक्शन, पूर्व चयनकर्ता
साझा करें

ढाका
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम के गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की है। बोर्ड ने महिला टीम के पूर्व चयनकर्ता मोंजुरुल इस्लाम को बैन कर दिया है। आलम ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जांच के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मोंजुरुल इस्लाम को बीसीबी के तहत क्रिकेट से जुड़ी किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका से प्रतिबंधित कर दिया है। इस्लाम 2020 में बांग्लादेश की महिला टीम के मुख्य चयनकर्ता नियुक्त हुए थे। उन पर पूर्व कप्तान जहांआरा आलम ने यौन उत्पीड़न और गंभीर कदाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद भी वह जून 2025 तक पद पर रहे और अपना कार्यकाल पूरा किया।

जहांआरा आलम ने पिछले साल इंटरव्यू में लगाए थे गंभीर आरोप
आलम ने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया था कि इस्लाम ने राष्ट्रीय टीम का मैनेजर और मुख्य चयनकर्ता रहते हुए कई बार उन्हें गलत तरीके से छुआ और असहज करने वाली हाव-भंगिमाएं दिखाए। इतना ही नहीं, उन्होंने उनसे एक बार उनके मासिक धर्म के चक्र तक के बारे में पूछा था।

आलम के आरोपों पर तब बीसीबी के बड़े अधिकारियों ने नहीं की थी कार्रवाई
आलम ने यह भी आरोप लगाया था कि जब उन्होंने इस्लाम की करतूतों की शिकायत बीसीबी के बड़े अधिकारी नाडेल चौधरी और चीफ एग्जीक्यूटिव निजामुद्दीन चौधरी से की तो उसे बिल्कुल ही अनसुना कर दिया गया। जहांआरा ने बाद में मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए क्रिकेट से दूरी बना ली। वह दिसंबर 2024 के बाद से बांग्लादेश के लिए क्रिकेट नहीं खेली हैं। जहांआरा आलम के आरोपों के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया था। समिति ने इसी महीने बीसीबी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी जिसके बाद बोर्ड ने मोंजुरुल पर प्रतिबंध का फैसला किया।

बीसीबी ने बाद में जांच के लिए बनाई थी समिति
रविवार को ढाका में बीसीबी की बोर्ड मीटिंग हुई जिसके बाद बयान जारी कर बताया गया कि इस्लाम को भविष्य में बांग्लादेश क्रिकेट में किसी भी तरह की भूमिका के लिए ब्लैकलिस्ट किया जाता है। बीसीबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘बांग्लादेश की राष्ट्रीय महिला टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम की शिकायत की जांच के लिए बीसीबी की तरफ से गठित स्वतंत्र जांच समिति के नतीजों के आधार पर बोर्ड ने पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर मोंजुरुल इस्लाम को बीसीबी के तहत किसी भी तरह की क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हर तरह की भूमिका से प्रतिबंधित किया जाता है।’

आगे और कार्रवाई कर सकता है बीसीबी
बयान से यह भी संकेत मिलता है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूर्व तेज गेंदबाज मोंजुरुल इस्लाम के खिलाफ और भी कार्रवाई कर सकता है। बयान में आगे कहा गया, ‘बीसीबी समिति की सिफारिशों की समीक्षा कर रहा है और अगर रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी कार्रवाई जरूरी हुई तो वो की जाएगी।’

TAGGED:BCBSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर PNB में अप्रेंटिस बनने का सुनहरा मौका: 5138 वैकेंसी, कल खत्म होगी आवेदन प्रक्रिय PNB में अप्रेंटिस बनने का सुनहरा मौका: 5138 वैकेंसी, कल खत्म होगी आवेदन प्रक्रिय
अगली ख़बर संतों की सुरक्षा हटाने पर सुखबीर ने सरकार को दी सख्त चेतावनी संतों की सुरक्षा हटाने पर सुखबीर ने सरकार को दी सख्त चेतावनी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?