शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हवा हुई साफ तो GRAP-3 से मिली राहत, लेकिन दिल्ली-NCR में नियम अब भी बरकरार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हवा हुई साफ तो GRAP-3 से मिली राहत, लेकिन दिल्ली-NCR में नियम अब भी बरकरार

हवा हुई साफ तो GRAP-3 से मिली राहत, लेकिन दिल्ली-NCR में नियम अब भी बरकरार

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 10:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
हवा हुई साफ तो GRAP-3 से मिली राहत, लेकिन दिल्ली-NCR में नियम अब भी बरकरार
साझा करें

नई दिल्ली
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 से घटकर 236 रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदूषण स्तर में गिरावट को बताता है। वायु गुणवत्ता में इस सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने बड़ा फैसला लिया है। CAQM की उप-समिति ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में GRAP के स्टेज-3 के तहत लगाए गए सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। हालांकि, प्रदूषण पर नजर बनाए रखने के लिए GRAP के स्टेज-1 और स्टेज-2 के तहत लागू सभी पाबंदियां NCR में जारी रहेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट के चलते यह निर्णय लिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर वायु गुणवत्ता दोबारा खराब होती है, तो आवश्यकतानुसार सख्त कदम फिर से लागू किए जा सकते हैं।

GRAP-3 के तहत लगे ये प्रतिबंध हटाए
    गैर-जरूरी निर्माण व तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक।
    खनन, पत्थर तोड़ने और क्रशर यूनिट्स पर प्रतिबंध।
    NCR में डीज़ल जनरेटर सेट के उपयोग पर रोक (सिर्फ आपात सेवाओं को छोड़कर)
    बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक।
    सड़कों पर अतिरिक्त मशीन स्वीपिंग और पानी का छिड़काव की अनिवार्यता।
 
GRAP-I और GRAP-2 के ये प्रतिबंध अभी लागू रहेंगे

GRAP-I के प्रतिबंध:
    सड़कों पर नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग और पानी का छिड़काव।
    कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक।
    खुले में निर्माण सामग्री रखने पर सख्ती।
    होटल-रेस्तरां में कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध।
    ट्रैफिक जाम कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाना।

GRAP-2 के प्रतिबंध:
    NCR के अंदर बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों पर रोक (सिर्फ आवश्यक वस्तुएं लाने वाले ट्रक को छूट)
    डीजल जेनरेटर के उपयोग पर सख्ती।
    पार्किंग फीस बढ़ाकर निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना।
    सड़कों पर धूल नियंत्रण के लिए अतिरिक्त निगरानी।
    प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रदूषण फैलाने से बचें, ताकि वायु गुणवत्ता में सुधार का यह सिलसिला बना रहे।

 

TAGGED:DelhiGRAP-3
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत
अगली ख़बर हत्या के प्रयास, लूट और बलात्कार की घटनाओं में गिरावट, पुलिस प्रमुख ने जारी किए हत्या के प्रयास, लूट और बलात्कार की घटनाओं में गिरावट, पुलिस प्रमुख ने जारी किए

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?