रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: क्या टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा? स्टार बल्लेबाज का इमोशनल मैसेज आ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - क्या टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा? स्टार बल्लेबाज का इमोशनल मैसेज आ

क्या टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा? स्टार बल्लेबाज का इमोशनल मैसेज आ

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 9:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
क्या टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे तिलक वर्मा? स्टार बल्लेबाज का इमोशनल मैसेज आ
साझा करें

नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। पेट से जुड़ी समस्या की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से बाहर हुए तिलक वर्मा तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब प्रॉसेस से गुजर रहे वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके जल्द कमबैक की उम्मीद जताई है। तिलक वर्मा ने ऐसे ही एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है जिसमें वह एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। उसके साथ उन्होंने लिखा- कोई कसर नहीं छोड़ रहे, कमबैक सून।

तिलक वर्मा काफी समय से भारतीय टी20 बल्लेबाजी का अहम स्तंभ बने हुए हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज में भी उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का जलवा दिखा था। सीरीज में वर्मा 187 रनों के साथ टॉप स्कोर रहे। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी भी जड़ी। 23 साल के तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी के तहत विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 109 और 34 रन की पारियां खेली।

तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटे हुए थे तभी उन्हें पेट से जुड़ी समस्या से जूझना पड़ा, जिसमें सर्जरी की जरूरत थी। इस वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों से बाहर हो गए। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में जगह दी गई।

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा नंबर तीन पर भारत के लिए शानदार खेल दिखाते आए हैं। विश्व कप में उनकी मौजूदगी टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। उनके अंदर दबाव को सोखने और परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करने की शानदार क्षमता है। इसका मुजाहिरा उन्होंने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

तिलक वर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर पर निगाह डालें तो उन्होंने अब तक 40 मैचों की 37 पारियों में 49.29 की औसत से 1,183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144.09 है। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। नंबर 3 पर वह उसी तरह की भूमिका निभा रहे हैं जिस तरह की भूमिका विराट कोहली निभाया करते थे। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 60.22 की औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से 542 रन ठोके हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके दोनों शतक तीन पर बल्लेबाजी करते हुए ही आएं हैं। इसके अलावा इस नंबर पर उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं।

 

TAGGED:SportsTilak Varma
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर PAK में सियासी तूफान: Board of Peace विवाद पर PM शहबाज शरीफ निशाने पर PAK में सियासी तूफान: Board of Peace विवाद पर PM शहबाज शरीफ निशाने पर
अगली ख़बर केशव मौर्य की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से अपील: स्नान कर विवाद समाप्त करें केशव मौर्य की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से अपील: स्नान कर विवाद समाप्त करें

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?