शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस

विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस

UB News Network
Last updated: जनवरी 2, 2026 5:56 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस
साझा करें

लंदन 

‘बैड बॉयज’ और ‘मेन इन ब्लैक’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगे हैं। उनके ‘बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025’ टूर की एक वायलिन वादक ने हॉलीवुड स्टार और उनकी मैनेजमेंट कंपनी पर दुर्व्यवहार और गलत तरीके से बर्खास्तगी का आरोप लगाया है। ये आरोप वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ नाम के व्यक्ति ने लगाए हैं।

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक वायलिनिस्ट ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही केस भी ठोक दिया है। ये आरोप वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने लगाए हैं, जिन्होंने विल स्मिथ के 2025 के म्यूजिकल टूर में साथ काम किया था। ब्रायन किंग ने विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में घसीट लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और गलत तरीके से नौकरी से निकाला। पूरा मामला क्या है, जानिए:

‘मैन इन ब्लैक’ और ‘बैड बॉयज’ जैसी फिल्मों के स्टार विल स्मिथ ने साल 2025 में ‘बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी’ नाम का म्यूजिकल टूर किया था। इसमें उनके साथ वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने भी परफॉर्म किया था। वह एक मशहूर वायलिनिस्ट हैं और ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में भी नजर आ चुके हैं। ब्रायन का आरोप है कि विल स्मिथ का बर्ताव डराने वाला था। वह सामान्य नहीं था, और उनके बर्ताव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

ब्रायन जोसेफ के कमरे से मिला नोट, HIV दवा, बीयर की बोतल
ब्रायन ने विल स्मिथ के खिलाफ बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके अनुसार, कथित घटना मार्च में लास वेगास में हुई थी। ब्रायन जोसेफ का दावा है कि विल स्मिथ की कंपनी ने उनके लिए होटल का जो कमरा बुक किया था, उसमें उन्हें इस बात के सबूत मिले कि कोई उनकी सहमति के बिना कमरे में घुस आया था। उनका आरोप है कि कमरे में एक नोट मिला, जिस पर ‘सिर्फ हम दोनों’ लिखा था। साथ में वाइप्स, एक बीयर की बोतल, किसी और शख्स के नाम वाली एचआईवी दवा और किसी और के अस्पताल से डिस्चार्ज के पेपर मिले।

नोट में लिखा था ये, ब्रायन जोसेफ को ही दोषी ठहराकर नौकरी से निकाला
जोसेफ का कहना है कि कमरे में मिले नोट में लिखा था- ब्रायन, मैं 5:30 बजे तक वापस आ जाऊंगा, सिर्फ हम दोनों। और साथ में हार्ट इमोजी बना था। उस पर स्टोन एफ’ के हस्ताक्षर थे। जोसेफ ब्रायन घबरा गए और उन्होंने तुरंत होटल सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को सूचना दी। हालांकि, मुकदमे के अनुसार, ब्रायन जोसेफ को इस घटना के बाद कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया और दोषी ठहराते हुए कुछ ही दिनों बाद टूर से निकाल दिया गया। विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने कथित तौर पर ब्रायन जोसेफ से कहा कि टूर एक अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है। पर जोसेफ ने इस बात को गलत बताया। उनका कहना है कि इसके तुरंत बाद एक अन्य वायलिनिस्ट को अपॉइंट कर लिया गया, जिससे पता चलता है कि उन्हें परफॉर्मेंस रिलेटेड इशूज के कारण नहीं बल्कि बहानेबाजी करके टूर से निकाला गया।

ब्रायन जोसेफ के विल स्मिथ पर आरोप
मुकदमे में ब्रायन जोसेफ को गलत तरीके से टूर से निकाने जाने के अलावा, यौन उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप भी शामिल हैं। उनका दावा है कि नवंबर 2024 में मुलाकात के बाद से ही स्मिथ उन्हें आगे यौन शोषण के लिए तैयार कर रहे थे। दायर याचिका के अनुसार, दौरे से पहले के महीनों में दोनों कथित तौर पर अधिक समय अकेले बिताने लगे थे।

इस घटना को ब्रायन जोसेफ ने बताया संदिग्ध
जोसेफ का यह भी आरोप है कि स्मिथ ने एक बार उनसे कहा था कि तुम्हारे और मेरे बीच एक ऐसा खास रिश्ता है, जैसा मेरा किसी और के साथ नहीं है। उन्होंने एक पिछली घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें कथित तौर पर टूर मैनेजमेंट ने उनका बैग खो दिया था, जिसमें उनके होटल के कमरे की चाबी थी, और उन्होंने इस घटना को संदिग्ध बताया है।
संगीता तोमर

TAGGED:EntertainmentWill Smith
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टीम इंडिया की संभावित XI पर आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा, इस गेंदबाज़ की हो सकती ह टीम इंडिया की संभावित XI पर आकाश चोपड़ा का बड़ा खुलासा, इस गेंदबाज़ की हो सकती ह
अगली ख़बर MP में सरकारी बसों का शुभारंभ, 20 से ज्यादा शहर जुड़ेंगे नए साल पर ‘सुगम परिवहन’ MP में सरकारी बसों का शुभारंभ, 20 से ज्यादा शहर जुड़ेंगे नए साल पर ‘सुगम परिवहन’

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?