शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: WI vs AFG T20: वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहला मौका
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - WI vs AFG T20: वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहला मौका

WI vs AFG T20: वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहला मौका

UB News Network
Last updated: जनवरी 13, 2026 5:15 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
WI vs AFG T20: वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहला मौका
साझा करें

नई दिल्ली
अफगानिस्तान के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। एक नए खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में खेल रहे खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया है, क्योंकि वे लीग के साथ अपने कमिटमेंट्स की वजह से उपलब्ध नहीं हैं। 16 सदस्यीय टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए चुनी है। क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया है। दुबई में 19 से 22 जनवरी के बीच तीन मैचों की सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में वेस्टइंडीज की टीम खेलेगी।
 
रेगुलर कैप्ट शाई होप की गैरमौजूदगी में ब्रैंडन किंग टीम की कप्तानी करेंगे। शाई होप SA20 कमिटमेंट्स की वजह से इस सीरीज में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। शाई होप उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस सीरीज की बजाय एसए20 में खेलेंगे। उनके अलावा इस लीग में रोस्टन चेज, अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड भी खेलना जारी रखेंगे, जबकि टीम अफगानिस्तान से इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।

25 साल के गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बैट्समैन क्वेंटिन सैम्पसन, कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। सैम्पसन 9 मैचों में 151.57 के स्ट्राइकरेट से 241 रन बनाए थे। शमर जोसेफ और एविन लुईस की भी टीम में वापस हो गई है। वे अभी तक चोटिल थे। अल्जारी जोसेफ, जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण भारत में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे, उनको अभी भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे रिहैब जारी रखेंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रोवमैन पॉवेल को जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के साथ सीरीज से आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक एथनेज, केसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स और शमर स्प्रिंगर

कैरेबियाई टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ये टी20 सीरीज भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएगी। सैमी ने कहा, “सबकॉन्टिनेंटल कंडीशंस में कॉम्पिटिटिव मैच खेलने का मौका बहुत अच्छा है, क्योंकि यह एक कॉम्पिटिटिव T20 वर्ल्ड कप से पहले हमारी तैयारियों और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेगा। यह उन खिलाड़ियों को परखने के लिए भी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, जो 2025 के आखिर में काफी समय तक नहीं खेल पाए थे, साथ ही उन खिलाड़ियों को भी जो फाइनल टीम के सिलेक्शन से पहले इस सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे।”

 

TAGGED:Sportstop-newsWI vs AFG T20
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आरटीई की सीटों का आरक्षण के दौरान पोर्टल पर सर्वर एरर ने बढ़ाई परेशान आरटीई की सीटों का आरक्षण के दौरान पोर्टल पर सर्वर एरर ने बढ़ाई परेशान
अगली ख़बर आरा जंक्शन पर RPF ने मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 100 बच्चे आरा जंक्शन पर RPF ने मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 100 बच्चे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?