गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

UB News Network
Last updated: मार्च 15, 2026 10:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा
साझा करें

मुंबई

साल 2023 से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट था। इस वजह से ट्रोल्स अक्षय कुमार को ट्रोल करते थे और क्रिटिक्स उनकी आलोचना करते थे। अब अक्षय कुमार ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट क्यों था? इसी के साथ अक्षय ने इस बात का जवाब भी दिया कि क्या खुद को कनैडियन कहे जाने की वजह से उन्होंने देशभक्ति वाली फिल्में कीं?

देशभक्ति वाली फिल्में क्यों करते थे अक्षय कुमार?
इंडिया टुडे के एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो जानबूझकर देशभक्ति वाली फिल्में (एयरलिफ्ट, केसरी, मिशन मंगल) करके अपनी नेशनलिस्ट हीरो वाली छवि बना रहे थे, खासकर तब जब क्रिटिक्स उन्हें कैनेडियन कह रहे थे?

इस बात का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मैं जो भी काम करता हूं, अपनी छवि बनाने के लिए नहीं करता हूं। मैं बहुत काम करता हूं,लेकिन देशभक्त की इमेज बनाने के लिए काम नहीं करता हूं।मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे जो लगता है, मैं कर लेता हूं।”

अक्षय के पास क्यों था कनाडा का पासपोर्ट
अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “वैसे तो मैं ये पहले कई बार कह चुका हूं कि हां कैनेडियन मेरा पासपोर्ट था…क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया था, जब मेरी लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। मेरे पास काम था लेकिन मेरी 3-4 फिल्में बची हुई थी तो मैंने सोचा कुछ तो करूं। ऐसा नहीं है कि हमारे देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते तो मुझे भी कनाड़ा में काम मिल रहा था, तो मैंने वहां छोटा सा बिजनेस करने का प्लान बनाया था।”

अक्षय ने आगे कहा कि उसी दौरान उन्हें वहां का पासपोर्ट मिला। उन्होंने कहा, “तो उसी दौरान मुझे पासपोर्ट मिल गया। उसके बाद कमाल की बात ये थी कि जो फिल्में मेरी 3 रिलीज होने वाली थी कि वो तीनों ही हिट हो गईं। मुझे फिर से काम मिलने लग गया। मैंने अपने दोस्त से कह दिया कि मैं नहीं आ रहा हूं। मैं भारत में ही रहूंगा। उस बीच मैं भूल गया और मेरे लिए बस वो एक पासपोर्ट ही था। मैंने इतना नहीं सोचा।”

अक्षय बोले- मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा
अक्षय ने खुद को कैनेडियन कहे जाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाद में लोग उन्हें कैनेडियन-कैनेडियन कहने लगे। तब अक्षय ने सोचा कि वो अपना पासपोर्ट भी बदल लेते हैं। पासपोर्ट बदलने के बाद सब बातें खत्म हो गईं। अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं समझ आता है कि लोग इतना क्यों बोलना चाहते हैं? वो वो सिर्फ एक पासपोर्ट है, मैं तो टैक्स भरता हूं। जब मैं कैनेडियन था, तभी मैंने सबसे ज्यादा टैक्स भरा। जबकि मैंने कनाडा में कभी टैक्स नहीं भरा, उसकी बात कोई नहीं करता है। बात वो ही है कि आदमी के अंदर 20 गुण अच्छे हो लेकिन एक गंदा गुण को पकड़ लेते हैं। उसी को घुमाते रहते है। अब वो बात भी खत्म हो गई।

TAGGED:Akshay KumarEntertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण
अगली ख़बर ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?