शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: छक्कों का किंग कौन? T20 WC 2026 में भारत नंबर-1, USA-इटली ने मचाया धमाल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - छक्कों का किंग कौन? T20 WC 2026 में भारत नंबर-1, USA-इटली ने मचाया धमाल

छक्कों का किंग कौन? T20 WC 2026 में भारत नंबर-1, USA-इटली ने मचाया धमाल

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 20, 2026 5:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
छक्कों का किंग कौन? T20 WC 2026 में भारत नंबर-1, USA-इटली ने मचाया धमाल
साझा करें

नई दिल्ली
 टी20 का मतलब है चौके-छक्कों की बरसात…फैंस को यही धूम धड़ाका इस फॉर्मेंट की ओर आकर्षित करता है। भारत-श्रीलंका में इस समय टी20 वर्ल्ड कप जारी है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप स्टेज लगभग खत्म हो गई है, आज यानी शुक्रवार, 20 फरवरी को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाना है। अभी तक हुए 39 मुकाबलों में 1000 से अधिक चौके और 500 से ज्यादा छ्क्के लगे हैं। आईए एक नजर उन टीमों पर डालते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में सरप्राइज यह है कि पाकिस्तान से ज्यादा छक्के अभी तक इटली और यूएसए की टीमें लगा चुकी है, जो टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

भारत ने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक खेले गए 39 मैचों में कुल 502 छक्के लगे हैं। इनमें से सबसे अधिक छक्के टीम इंडिया ने लगाए हैं। जी हां, भारत अभी तक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला देश है। 502 में से सबसे अधिक 40 छक्के भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से निकले हैं, इनमें से 11 छक्के तो अकेले ईशान किशन ने ही लगाए हैं।

बता दें, ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने भी इतने ही छक्के लगाए हैं।

इटली का नाम हैरान कर देने वाला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टॉप-5 टीमों में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला नाम इटली का है। इटली सुपर-8 के लिए तो क्वालीफाई नहीं कर पाई, मगर टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने फैंस का खूब मनोरंजन किया। इटली ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के बराबर 34 छक्के लगाए। उनके ऊपर दो ही टीमें -इंग्लैंड और वेस्टइंडीज- है, जिन्होंने 36-36 सिक्स लगाए है।

पाकिस्तान के आगे यूएसए और इटली
हैरानी की बात यह भी है कि साहिबजादा फरहान द्वारा 11 छक्के लगाए जाने के बाद पाकिस्तान इस लिस्ट में 9वें पायदान पर है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 28 सिक्स लगाए हैं। उनसे ज्यादा छक्के तो यूएसए (33) ने लगाए है, जो लिस्ट में 6ठे पायदान पर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-10 टीमें-
भारत- 40
इंग्लैंड- 36
वेस्टइंडीज- 36
अफगानिस्तान- 34
इटली- 34
यूएसए- 33
न्यूजीलैंड- 32
साउथ अफ्रीका- 31
पाकिस्तान- 28
स्कॉटलैंड- 26

TAGGED:SportsT20 World Cup 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ताम्रध्वज साहू के बयान पर भड़के विजय शर्मा, कहा– नक्सलियों के खिलाफ कदमों में भी ताम्रध्वज साहू के बयान पर भड़के विजय शर्मा, कहा– नक्सलियों के खिलाफ कदमों में भी
अगली ख़बर बोर्ड के बच्चों के लिए पास में ही बनाए गए परीक्षा केन्द्र बोर्ड के बच्चों के लिए पास में ही बनाए गए परीक्षा केन्द्र

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?