गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कौन है ‘धुरंधर 2’ का रिजवान? हमज़ा का साया और आदित्य धर–रणवीर सिंह कनेक्शन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - कौन है ‘धुरंधर 2’ का रिजवान? हमज़ा का साया और आदित्य धर–रणवीर सिंह कनेक्शन

कौन है ‘धुरंधर 2’ का रिजवान? हमज़ा का साया और आदित्य धर–रणवीर सिंह कनेक्शन

UB News Network
Last updated: मार्च 20, 2026 6:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
कौन है ‘धुरंधर 2’ का रिजवान? हमज़ा का साया और आदित्य धर–रणवीर सिंह कनेक्शन
साझा करें

मुंबई

‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। दूसरे पार्ट के लिए यह क्रेज फिल्म की रिलीज के बाद और बढ़ गया। एक तरफ दर्शक हमजा अली मजारी के असली किरदार जसकीरत सिंह रंगी को देख चौंके, तो वहीं उजैर बलोच ने भी चौंका दिया। पर इन दो किरदारों के बीच एक और किरदार रहा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यह किरदार है रिजवान का, जो ‘धुरंधर’ में अरशद पप्पू गैंग का हिस्सा था, और दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में हर कदम हमजा का हमसाया बन खड़ा नजर आया।

‘धुरंधर’ में रिजवान का था कम रोल, अब ‘धुरंधर 2’ में छाया
‘धुरंधर 2’ के टीजर में ही रिजवान की एक झलक ने सनसनी मचा दी थी। दरअसल, रिजवान भी हमज़ा और आलम (गौरव गेरा) की तरह अंडरकवर एजेंट है, पर ल्यारी में किसी को भी इसकी भनक नहीं है। एक खास मकसद के तहत रिजवान अरशद पप्पू के गैंग में शामिल होता है। लेकिन जब हमजा, रहमान डकैत को मारने के बाद अरशद पप्पू गैंग का भी सफाया कर देता है, तो रिजवान उसके साथ आ जाता है आखिर तक उसके साथ रहता है। जानते हैं कि यह किरदार किसने निभाया है? ये हैं एक्टर मुस्तफा अहमद।

मुस्तफा अहमद बने ‘रिजवान’, रणवीर सिंह को कर चुके ट्रेन
मालूम हो कि ‘धुरंधर’ में रिजवान का किरदार काफी कम समय के लिए दिखाया गया था, जबकि दूसरे पार्ट में वह काफी लंबे समय तक हैं, बल्कि आखिर तक हैं। रिजवान, हमजा यानी जसकीरत सिंह रंगी को ट्रेनिंग की शुरुआत के दिनों से जानता है। फिल्म में भी इसे दिखाया गया है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद का असल में ‘धुरंधर’ से पहले से ही रणवीर सिंह संग नाता है। वह पहले से ही उन्हें जानते हैं।

कौन हैं मुस्तफा अहमद? विक्की कौशल, यामी गौतम को भी किया ट्रेन
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में तो मुस्तफा अहमद एक एक्टर के रूप में नजर आए हैं, पर असल में वह एक जिम ट्रेनर हैं। वह बॉलीवुड में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में जाने जाते हैं। मुस्तफा अहमद ने कई बॉलीवुड एक्टर्स को ट्रेन किया है, जिनमें रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। उन्होंने रणवीर को ‘पद्मावत’ के लिए ट्रेन किया था। और तो और ‘धुरंधर’ के लिए भी मुस्तफा ने उन्हें ट्रेनिंग दी। इसी तरह विक्की कौशल को फिल्म ‘सरदार ऊधम’ और यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए ट्रेन किया था।

आदित्य धर के साथ तो मुस्तफा अहमद का बेहद पुराना कनेक्शन है। उन्होंने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘धूम धाम’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम भी थीं। बाद में वह ‘धुरंधर’ और अब ‘धुरंधर 2’ में नजर आ रहे हैं। एक समय पर मुस्तफा अहमद, ऋतिक रोशन के पर्सनल ट्रेनर भी रहे, और उन्हें चोट से उबरने में मदद की थी।

TAGGED:Dhurandhar 2EntertainmentRizwan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गयावासियों को मिली 724 योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लोकार्प
अगली ख़बर जमशेदपुर: अस्पताल से चौंकाने वाली घटना, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान जमशेदपुर: अस्पताल से चौंकाने वाली घटना, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?