रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का

किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 17, 2026 5:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का
साझा करें

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा को 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 राउंड का टिकट कटाया। ग्रुप डी का यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने भले ही धमाकेदार जीत हासिल की लेकिन उसका 19 सालों से चला आ रहा एक तिलिस्म टूट गया। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी शतक नहीं लगा था लेकिन कनाडा के युवराज सिंह सामरा ने तिलिस्म तोड़ दिया। सलामी बल्लेबाज सामरा ने चेपॉक में 65 गेंदों में 110 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। ग्रुप डी का हिस्सा कनाडा ने 173/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद टूर्नामेंट लगातार तीसरी हार झेली।

किस देश के खिलाफ लगे सबसे ज्यादा शतक?
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। टूर्नामेंट में अब तक 13 शतक लग चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के विरुद्ध सेंचुरी जमाई। पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने 2014 जबकि साउथ अफ्रीका के राइली रोसोउ ने 2022 में आयोजित टूर्नामेंट में बांग्लादेश के सामने शतक जड़ा। वहीं, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 2014 और जोस बटलर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सामने सेंचुरी लगाई।

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक लगे शतक
2026 – युवराज सिंह सामरा (110 बनाम न्यूजीलैंड)
2026 – पथुम निस्सांका (100* बनाम ऑस्ट्रेलिया)
2022 – ग्लेन फिलिप्स (104 बनाम श्रीलंका)
2022 – राइली रोसोउ (109 बनाम बांग्लादेश)
2021 – जोस बटलर (101* बनाम श्रीलंका)
2016 – क्रिस गेल (100* बनाम इंग्लैंड)
2016 – तमीम इकबाल (103* बनाम ओमान)
2014 – अहमद शहजाद (111* बनाम बांग्लादेश)
2014 – एलेक्स हेल्स (116* बनाम श्रीलंका)
2012 – ब्रेंडन मैकुलम (123 बनाम बांग्लादेश)
2010 – महेला जयवर्धने (100 बनाम जिम्बाब्वे)
2010 – सुरेश रैना (101 बनाम साउथ अफ्रीका)
2007 – क्रिस गेल (117 बनाम साउथ अफ्रीका)

T20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक
कनाडा के भारतीय मूल के 19 साल के बल्लेबाज युवराज समरा ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 110 रन की पारी खेली। क्रिकेट के शौकिन पिता बलजीत समरा ने उनका नाम धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर रखा था। पिछले साल मार्च में पदार्पण करने वाले समरा ने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। समरा अंतिम ओवर में जैकब डफी पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उनकी यह पारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

TAGGED:New ZealandSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पिछले नौ वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुआ व्यापक विस्तार, ग्रामी पिछले नौ वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुआ व्यापक विस्तार, ग्रामी
अगली ख़बर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?