गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जब ईशान किशन छक्के बरसा रहे थे, पाकिस्तानी सर्च में क्या खोज रहे थे?
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - जब ईशान किशन छक्के बरसा रहे थे, पाकिस्तानी सर्च में क्या खोज रहे थे?

जब ईशान किशन छक्के बरसा रहे थे, पाकिस्तानी सर्च में क्या खोज रहे थे?

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 4:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
जब ईशान किशन छक्के बरसा रहे थे, पाकिस्तानी सर्च में क्या खोज रहे थे?
साझा करें

नई दिल्ली

कल भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा खौफ अभिषेक शर्मा थे, लेकिन अभिषेक शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा के ऑफ-स्पिन पर 0 पर आउट हो गए. इससे पाकिस्तानी गेंदबाजों और फैंस को बड़ी राहत मिली, क्योंकि अभिषेक आक्रामक ओपनर हैं और वह मैच की शुरुआत में ही तूफान मचा सकते थे.

इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. ईशान ने कुल 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा. उन्होंने 27 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी कर ली और पाकिस्तानी स्पिनर्स जैसे सैम आयूब, शादाब खान को खूब तोड़ा. ईशान की इस जबरदस्त पारी की वजह से भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जो इस पिच पर 30-35 रन ज्यादा माना गया.

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ईशान किशन की खूब तारीफ हो रही है. कई पाकिस्तानी यूजर्स, क्रिकेट अकाउंट्स और यहां तक कि पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भी कहा कि ईशान किशन ने गेम हमारे हाथ से छीन लिया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों और फैंस ने उनकी पारी को ‘गेम-चेंजर’, ‘फायर’ और ‘आउट ऑफ सिलेबस’ बताया. जैसे-जैसे ईशान किशन ने पारी को संवारा, पाकिस्तानी फैंस की बेचैनी बढ़ गई. इसका असर पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड में सामने आया.उनकी उम्र, बैकग्राउंड, हाइट, यहां तक कि उनकी गर्लफ्रेंड और वाइफ भी.
मैच के दौरान और उसके बाद गूगल पर ईशान किशन को लेकर कई तरह की सर्च बढ़ गईं. लोग ईशान किशन स्टैट्स, ईशान किशन हाइट, ईशान किशन एज, ईशान किशन हाइट इन फीट, आई किशन, ईशान किशन ब्रदर और ईशान किशन नेट वर्थ जैसे सवाल खोज रहे थे. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हनुमैनकाइंड और ईशान किशन (गलत स्पेलिंग के साथ) भी सर्च किया. वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी और ईशान किशन गर्लफ्रेंड, ईशान किशन पिक, ईशान किशन रिलिजन और ईशान किशन वाइफ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड करने लगे.
एक वायरल वीडियो से समझिये पाकिस्तान ईशान किशन के बारे में क्या सोच रहा था

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ट्रंप कार्ड बने ईशान किशन

अभिषेक शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके नाम दो डक दर्ज हैं और एक मैच में उन्हें बाहर भी बैठना पड़ा. लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए राहत की बात यह है कि ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से उस कमी को पूरा कर दिया है.भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि ईशान फॉर्म में हैं, क्योंकि अगले राउंड में सेमीफाइनल की जगह के लिए तीन टीमों से मुकाबला होना है.

TAGGED:featuredIshan KishanSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मां से बिछड़े ‘कान्हा’ बाघ की मौत, 27 दिन पहले छोड़ा गया जंगल में, दुर्गावती रिज मां से बिछड़े ‘कान्हा’ बाघ की मौत, 27 दिन पहले छोड़ा गया जंगल में, दुर्गावती रिज
अगली ख़बर राजपाल यादव को मिली जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भरने होंगे करोड़ों रु राजपाल यादव को मिली जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भरने होंगे करोड़ों रु

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?