गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: कलिंगा लांसर्स की सफलता का राज क्या? कप्तान आर्थर वान डोरेन ने खोला जीत का मंत्र
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - कलिंगा लांसर्स की सफलता का राज क्या? कप्तान आर्थर वान डोरेन ने खोला जीत का मंत्र

कलिंगा लांसर्स की सफलता का राज क्या? कप्तान आर्थर वान डोरेन ने खोला जीत का मंत्र

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 6:26 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
कलिंगा लांसर्स की सफलता का राज क्या? कप्तान आर्थर वान डोरेन ने खोला जीत का मंत्र
साझा करें

भुवनेश्वर
कलिंगा लांसर्स के कप्तान आर्थर वैन डोरेन ने हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का खिताब जीतने के बाद इस सफलता का श्रेय टीम की मजबूत केमिस्ट्री, सामूहिक सोच और घरेलू दर्शकों के शानदार समर्थन को दिया है। सोमवार को कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

खिताब जीतने के बाद आर्थर वैन डोरेन ने कहा, “इतने कम समय में टीम को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती थी। एक बॉन्ड बनाने और एक टीम के रूप में खड़े होने के लिए चार सप्ताह बहुत कम समय होता है। यह आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह से हमने खुद को ढाला और मैदान पर प्रदर्शन किया, उस पर हमें बेहद गर्व है। हमने एक अच्छी और मजबूत यूनिट बनाई और वही आज पिच पर दिखी।” फाइनल मुकाबले को लेकर आर्थर ने रांची रॉयल्स की तारीफ करते हुए कहा कि वे टूर्नामेंट की सबसे अटैकिंग और मनोरंजक टीमों में से एक हैं। हम पहले भी उनसे कई बार खेल चुके थे, इसलिए हमें पता था कि हमें आक्रामक सोच के साथ उतरना होगा। ऐसी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन करना हमारे लिए बहुत मायने रखता है।
मैच के अंतिम क्षणों में एक गोल की बढ़त होने के बावजूद, लांसर्स ने पूरी तरह रक्षात्मक रवैया अपनाने के बजाय अपना प्राकृतिक गेम खेलना जारी रखा।
आर्थर ने कहा, “सिर्फ पीछे बैठकर डिफेंस करने से दबाव बढ़ता है। हमने सकारात्मक रहकर आक्रामक खेलना जारी रखा और एक यूनिट के तौर पर मजबूती से खड़े रहे।”
आर्थर वैन डोरेन ने घरेलू दर्शकों के योगदान को खास बताते हुए कहा कि घरेलू दर्शकों की ऊर्जा हमें अतिरिक्त ताकत देती है। वह माहौल शानदार था और हमने हर पल का भरपूर आनंद लिया।
पूरे टूर्नामेंट में कलिंगा लांसर्स का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम को केवल एक हार का सामना करना पड़ा, वह भी एक डेड रबर मुकाबले में, जब वे पहले ही लीग स्टेज में टॉप पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में जगह बना चुके थे।

TAGGED:Arthur Van DorenSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले- रिहायशी इलाकों से हटाई जा रहीं हाईटेंशन ल हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले- रिहायशी इलाकों से हटाई जा रहीं हाईटेंशन ल
अगली ख़बर भव्य विक्रमोत्सव-2026 को लेकर मंथन, मुख्यमंत्री ने समत्व भवन में की अहम बैठक भव्य विक्रमोत्सव-2026 को लेकर मंथन, मुख्यमंत्री ने समत्व भवन में की अहम बैठक

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?