शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टी20 सीरीज से बाहर वॉशिंगटन सुंदर, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मुश्किलें बढ़ीं
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - टी20 सीरीज से बाहर वॉशिंगटन सुंदर, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मुश्किलें बढ़ीं

टी20 सीरीज से बाहर वॉशिंगटन सुंदर, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मुश्किलें बढ़ीं

UB News Network
Last updated: जनवरी 15, 2026 6:28 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
टी20 सीरीज से बाहर वॉशिंगटन सुंदर, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की मुश्किलें बढ़ीं
साझा करें

नई दिल्ली
भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुंदर फिलहाल पसली की चोट से उबर रहे हैं। वह वडोदरा में वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान चोटिल हुए थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए समय पर फिट हो पाएंगे या नहीं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू होगी। यह दोनों देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी।

सूत्र ने बताया, “वॉशिंगटन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वडोदरा में खेले गए वनडे मैच में लगी चोट से उबरने में उन्हें कुछ और हफ्ते लगेंगे। यह अभी पता नहीं चला है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए समय पर पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। वॉशिंगटन के शनिवार को बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करने की संभावना है और वहां पहुंचने के बाद उन्हें अपनी रिकवरी टाइमलाइन के बारे में और पता चलेगा।”

यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को लगा दूसरा झटका है। इससे पहले तिलक वर्मा सीरीज से बाहर हो गए थे। रविवार को बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें बाईं निचली पसली के क्षेत्र में तेज दर्द महसूस हुआ था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुंदर की जगह 26 वर्षीय आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है, जिससे उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी को रायपुर में दूसरा टी20 मैच आयोजित होगा। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाना है। इसके बाद 28 जनवरी को चौथा मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा।

TAGGED:Sportstop-newsWashington Sundar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर देश के छोटे शहरों में अपार प्रतिभा मौजूद : सिद्धांत चतुर्वेदी देश के छोटे शहरों में अपार प्रतिभा मौजूद : सिद्धांत चतुर्वेदी
अगली ख़बर नीतीश सरकार युवाओं तक नौकरी की पहुँच बनाने लॉन्च करेगी नया पोर्टल नीतीश सरकार युवाओं तक नौकरी की पहुँच बनाने लॉन्च करेगी नया पोर्टल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?