शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बिहार पंचायत चुनाव की पुराने परिसीमन पर ही होगी वोटिंग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार पंचायत चुनाव की पुराने परिसीमन पर ही होगी वोटिंग

बिहार पंचायत चुनाव की पुराने परिसीमन पर ही होगी वोटिंग

UB News Network
Last updated: जनवरी 7, 2026 6:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
बिहार पंचायत चुनाव की पुराने परिसीमन पर ही होगी वोटिंग
साझा करें

पटना.

बिहार में 30 साल पुराने परिसीमन के आधार पर पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। 2,55,379 पदों के लिए चुनाव होंगे। आरक्षण रोस्टर बदलेगा। मतलब, जो सीट अभी SC के लिए आरक्षित है, संभव है सामान्य कोटे की हो जाए। इसी तरह जनरल सीट रिजर्व हो सकती है।

चुनाव के लिए 32 हजार से अधिक नए M-3 EVM खरीदे जा रहे हैं। इस पर 64 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। 2021 में 11 चरणों में चुनाव हुए थे। इस बार फेज कम रखे जाने की उम्मीद है।

परिसीमन क्या है?

लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र की तरह पंचायत की भी सीमा होती है। वार्ड से लेकर जिला प्रमुख तक के लिए सीमा तय होती है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पंचायत परिसीमन (Panchayat Delimitation) वह प्रक्रिया है, जिससे किसी राज्य के ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, वार्ड और जिला परिषदों की भौगोलिक सीमा तय होती है। परिसीमन से सीमाओं और निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का गठन या निर्धारण किया जाता है। इस प्रक्रिया से जनसंख्या के आधार पर वार्डों और पंचायतों की सीमा फिर से तय होती है, ताकि प्रत्येक प्रतिनिधि लगभग समान जनसंख्या का प्रतिनिधित्व कर सके।

30 साल पहले हुआ था पंचायतों का परिसीमन?

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पंचायतों का परिसीमन 1994-95 में 1991 की जनगणना के आधार पर किया गया था। 1996 में पंचायत चुनाव नहीं हुए थे। 2001 में कराए गए थे।2011 में जनगणना हुई, लेकिन पंचायतों का परिसीमन नहीं। 2011, 2016 और 2021 में पंचायत चुनाव हुए। इस बीच बहुत से ग्रामीण इलाके शहरी निकायों में शामिल हुए। इन्हें देखते हुए छोटे बदलाव के साथ पंचायत चुनाव कराए गए।

आरक्षण रोस्टर बदलेगा

2026 के पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। नए रोस्टर से चुनाव कराए जाएंगे। इसका मतलब है कि किसी पंचायत के लिए मुखिया की सीट सामान्य है तो संभव है कि आरक्षित हो जाए। इसी तरह अगर कोई सीट रिजर्व है तो संभव है सामान्य हो जाए।

महिलाओं को मिलता है 50% आरक्षण

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को आरक्षण के अंदर आरक्षण दिया गया है। मतलब कि अगर बिहार में किसी वर्ग के लिए 50 सीट आरक्षित है तो उसमें से 25 उसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।

पंचायत चुनाव में आरक्षण तय करने का फॉर्मूला क्या है?

पंचायत चुनाव में SC और ST वर्ग के लोगों को आरक्षण उनकी जनसंख्या के अनुपात में दिया जाता है। अगर किसी पंचायत में SC या ST वर्ग के लोगों की संख्या 25% है तो वहां उस कैटेगरी के पदों का आरक्षण 25% होगा। बाकी पदों में करीब 20% आरक्षण EBC वर्ग को मिलेगा। आरक्षण 50% से अधिक नहीं होगा। पदों का आरक्षण नियम के अनुसार DM तय करेंगे। ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों का आरक्षण उनके कुल पदों की संख्या के आधार पर होगा। मुखिया पद के लिए रिजर्वेशन एक पंचायत समिति के अंदर आने वाले ग्राम पंचायतों की संख्या के अनुसार तय होता है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए रिजर्वेशन संबंधित पंचायत समिति के सभी सदस्यों की संख्या के अनुसार तय होगा। प्रखंड प्रमुख और जिला परिषद अध्यक्ष पद का रिजर्वेशन उस जिले के सभी पदों की संख्या के आधार पर तय होता है।

TAGGED:Biharfeatured
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार में सीधी भर्ती से नियुक्ति के 38 तरह के पदों का सिलेबस तैयार बिहार में सीधी भर्ती से नियुक्ति के 38 तरह के पदों का सिलेबस तैयार
अगली ख़बर कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन महाराष्ट्र में चंद घंटों में टूटा, हुई किरकिरी के बाद नेत कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन महाराष्ट्र में चंद घंटों में टूटा, हुई किरकिरी के बाद नेत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?