सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चंडीगढ़ में मेयर के लिए आज होगी वोटिंग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चंडीगढ़ में मेयर के लिए आज होगी वोटिंग

चंडीगढ़ में मेयर के लिए आज होगी वोटिंग

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 12:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
चंडीगढ़ में मेयर के लिए आज होगी वोटिंग
साझा करें

चंडीगढ़.

शहर को आज दोपहर 12 बजे तक नया मेयर मिल जाएगा। भाजपा से सौरभ जोशी, आम आदमी पार्टी से योगेश ढींगरा और कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी मैदान में हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों की नाराजगी भाजपा के सौरभ जोशी का कुर्सी तक पहुंचना आसान बनाते दिख रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दूरी भी सौरभ जोशी की कुर्सी से दूरी घटाई है। यह टकराव आज चुनाव में भी रहा, तो भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लेगी।

भाजपा के पास सबसे अधिक 18 वोट हैं। जबकि आप के 11 में से दो पार्षद नाराज बताए जा रहे हैं। रामचंद्र यादव ने तो प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज होकर डिप्टी मेयर के लिए अलग से नामांकन दाखिल कर रखा है। दमनप्रीत भी नाराज हैं। कांग्रेस के छह पार्षद हैं और एक सांसद मनीष तिवारी का वोट रहेगा। वोटिंग सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी। मतदान से जुड़ा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

रात आठ बजे से कांग्रेस पार्षदों के फोन हुए बंद
कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने अपने घर पर पार्षदों से बैठक की। लक्की ने मेयर चुनाव के साथ आगामी नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा की। पार्षदों ने दोहराया कि वह मेयर सहित तीनों पदों पर चुनाव लड़ेंगे। आप का समर्थन नहीं करेंगे। रात आठ बजे कांग्रेस के पार्षदों के फोन बंद हो गए।

आप की सुखना पर लंच डिप्लोमेसी, तीन पार्षद नहीं पहुंचे
आम आदमी पार्टी के पार्षद बुधवार दोपहर को सुखना लेक पर लंच करने पहुंचे। आप चंडीगढ़ प्रभारी जनरैल सिंह और अध्यक्ष विजय पाल यादव की मौजूदगी में पार्षद सोलर क्रूज पर मंत्रणा करते दिखे।
 हालांकि, फोटो में छह से सात पार्षद ही दिखने से कई सवाल भी खड़े हो गए। आपसी टकराव और नाराजगी यहां भी देखने को मिली। रामचंद्र यादव और जसबीर सिंह लाडी लंच पर नहीं पहुंचे। हालांकि दमनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

दिनभर दल बनाते रहे रणनीति
चुनाव से पहले बुधवार को राजनीतिक दल दिनभर रणनीति बनाने में व्यस्त रहे। इस बार दिलचस्प यह है कि कांग्रेस और आप के पार्षद शहर में हैं और भाजपा पार्षद कई दिनों से पंचकूला में रुके हैं। बुधवार को भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े ने पंचकूला के रेड बिशप पहुंचकर सभी पार्षदों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। निजी इच्छा और स्वार्थ से ऊपर भाजपा को बताते हुए असंतुष्टों को एकजुट किया। उन्हें उदाहरण देकर भाजपा की नीति व पीएम का विजन बताते हुए आगे के अवसरों पर बात की।

हाथ उठाकर करेंगे फैसला
पीठासीन अधिकारी पहले एक प्रत्याशी का नाम लेंगे और उनका समर्थन करने वाले सदस्यों से हाथ उठाने के लिए कहेंगे। जो पार्षद हाथ उठाएंगे बाकायदा एक-एक का नाम दर्ज करेंगे। इसके बाद दूसरे प्रत्याशी का नाम लेकर उनके समर्थन में होने वाले पार्षदों से हाथ उठाने के लिए कहेंगे।

TAGGED:Chandigarh MayorChhattisgarh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर केंद्र की बड़ी पहल, दोराहा-धुरी में रेल ओवरब्रिज से बढ़ेगी पंजाब की कनेक्टिविटी, केंद्र की बड़ी पहल, दोराहा-धुरी में रेल ओवरब्रिज से बढ़ेगी पंजाब की कनेक्टिविटी,
अगली ख़बर चंडीगढ़ में सिविल और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी चंडीगढ़ में सिविल और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?