शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विराट का शतक पड़ा फीका: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत को घर में पहली बार हराया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - विराट का शतक पड़ा फीका: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत को घर में पहली बार हराया

विराट का शतक पड़ा फीका: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत को घर में पहली बार हराया

UB News Network
Last updated: जनवरी 18, 2026 10:34 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
विराट का शतक पड़ा फीका: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत को घर में पहली बार हराया
साझा करें

इंदौर
रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के शतक के बावजूद भारतीय टीम 46 ओवर में ही 296 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारतीय टीम की अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 37 सालों में पहली वनडे सीरीज हार है।

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 18 गेंद में 23 रन बनाकर जैमिसन का शिकार बने। श्रेयस अय्यर 10 गेंद में तीन रन ही बना सके। स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 6 गेंद में एक रन ही बना सके। नीतीश रेड्डी 57 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 16 गेंद में 12 रन बनाकर जेडन का शिकार बने। विराट कोहली शतक लगाकर खेल रहे हैं। हर्षित राणा ने ताबड़तोड़ 43 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। सिराज खाता नहीं खोल सके। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 108 गेंद में 124 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव के रन आउट के साथ ही भारतीय पारी समाप्त हुई।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 137 रन बनाए हैं। भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में हेनरी निकोलस का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कॉनवे 5 रन ही बना सके।

विल यंग ने 41 गेंद में 30 रन की पारी खेली। राणा ने उन्हें आउट किया। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल की साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। फिलिप्स 88 गेंद में 106 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल ने 131 गेंद में 137 रन की पारी खेली। सिराज ने उन्हें पवेलियन भेजा। हे दो और फोक्स 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला।

डेरिल मिचेल बने प्लेयर ऑफ द मैच
तीसरे वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले डेरिल मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। डेरिल मिचेल ने 131 गेंद में 137 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए।

38 साल में पहली बार जीता न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम ने 1988 से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी शुरू की थी। हालांकि उसके बाद 38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम भारत में वनडे सीरीज जीतने में सफल हुई है।

न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत को तीसरे वनडे में 41 रन से हराया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है।

TAGGED:featuredMadhya PradeshNew Zealand
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नव ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व: मौनी अमावस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नव ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व: मौनी अमावस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
अगली ख़बर जनजातीय छात्रों के सपनों को पंख: भजनलाल शर्मा सरकार में एकलव्य स्कूल बने शिक्षा जनजातीय छात्रों के सपनों को पंख: भजनलाल शर्मा सरकार में एकलव्य स्कूल बने शिक्षा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?