सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विराट कोहली का ऐतिहासिक T-20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अब भी कायम, क्या बुमराह या सैम कर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - विराट कोहली का ऐतिहासिक T-20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अब भी कायम, क्या बुमराह या सैम कर

विराट कोहली का ऐतिहासिक T-20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अब भी कायम, क्या बुमराह या सैम कर

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 7:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
विराट कोहली का ऐतिहासिक T-20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अब भी कायम, क्या बुमराह या सैम कर
साझा करें

नई दिल्ली
2026 टी-20 विश्व कप का आगाज फरवरी महीने से होगा, जो अब बहुत दूर नहीं है। क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक प्रारूप के विश्व कप रिकॉर्ड्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में कई दिग्गजों ने अपनी छाप छोड़ी है, जिसमें इस फॉर्मेट से 2024 में ही रिटायर हो चुके विराट कोहली का भी नाम शामिल है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक ऐसा ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह और सैम करन के पास 2026 में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर करने का सुनहरा मौका है।
 
दो बार जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब
टी-20 विश्व कप के इतिहास में दबदबे की बात आती है तो भारत के विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया है।

2014 में लगाया रनों का अंबार
साल 2014 का टी-20 विश्व कप विराट कोहली के करियर के सबसे यादगार टूर्नामेंटों में से एक रहा। इस संस्करण में उन्होंने बल्ले से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्ड 319 रन बनाए। हालांकि, भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वे उपविजेता रहे, लेकिन कोहली के अविश्वसनीय प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना।

2016 में भी दिखाई निरंतररा
ठीक दो साल बाद 2016 के विश्व कप में कोहली ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 273 रन जड़े और टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार दूसरी बार ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर उन्होंने क्रिकेट जगत में वह मुकाम हासिल किया, जो आज भी एक अटूट रिकॉर्ड बना हुआ है।

जसप्रीत बुमराह और सैम करन के पास बराबरी का मौका
बता दें कि अब तक टी-20 विश्व कप के 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें 8 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब (विराट कोहली को दो बार) दिया गया है। इनमें से 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी-20 क्रिकेट या क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। जबकि दो खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और सैम करन साल 2026 के टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास विराट कोहली के टी-20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीतने की बराबरी करने का मौका होगा। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 के टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था ऐसे में उनके पास विराट की तरह बैक-टू-बैक एडिशन में यह खिताब जीतकर बराबरी करने का मौका होगा। सैम करन ने साल 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
• 2007: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 91 रन और 12 विकेट
• 2009: तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 317 रन
• 2010: केविन पीटरसन (इंग्लैंड) – 248 रन
• 2012: शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 249 रन और 11 विकेट
• 2014: विराट कोहली (भारत) – 319 रन
• 2016: विराट कोहली (भारत) – 273 रन
• 2021: डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 289 रन
• 2022: सैम करन (इंग्लैंड) – 13 विकेट और 12 रन
• 2024: जसप्रीत बुमराह (भारत) – 15 विकेट
• 2026?

 

TAGGED:SportsT20 World Cup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पुलिस बैरिकेडिंग पर बवाल: अतुल प्रधान को रूबी के घर जाने से रोका, समर्थकों से झड पुलिस बैरिकेडिंग पर बवाल: अतुल प्रधान को रूबी के घर जाने से रोका, समर्थकों से झड
अगली ख़बर कैदियों को मिल रही मोबाइल सुविधा पर हाई कोर्ट नाराज़, जेल व्यवस्था पर उठाए गंभीर कैदियों को मिल रही मोबाइल सुविधा पर हाई कोर्ट नाराज़, जेल व्यवस्था पर उठाए गंभीर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?