शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: यूपी में बवाल: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंदूवादी नेताओं पर हमला, कई
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - यूपी में बवाल: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंदूवादी नेताओं पर हमला, कई

यूपी में बवाल: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंदूवादी नेताओं पर हमला, कई

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 6:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
यूपी में बवाल: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंदूवादी नेताओं पर हमला, कई
साझा करें

फिरोजाबाद
यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस के सामने ही हिंदू वादी नेताओं पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने बाइकों में भी तोड़फोड़ की। दरअसल कुछ दिन पहले राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर डौरी गांव के एक युवक ने अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर हिंदूवादी नेताओं में नाराजगी थी। इस संबंध में वह आरोपी से बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। गांव के लोगों ने पुलिस और हिंदूवादी नेताओं को चारों तरफ से घेर लिया और फिर उन पर पथराव शुरू कर दिया। किसी ने लोगेां ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। अराजक तत्वों ने हिंदूवादी नेताओं की बाइक भी तोड़फोड़ दी। पथराव में कुछ लोग चुटैल भी हुए हैं।
 
बताया जाता है कि नारखी के गांव डौरी निवासी राशिद नामक युवक ने अयोध्या के राममंदिर को लेकर बीत दिनों आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसकी जानकारी जब राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों को मिली तो राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के साथ में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे वह गांव पहुंच गए। जानकारी मिलने पर थाना नारखी से एक दरोगा एवं कुछ सिपाही भी पुलिस की गाड़ी में पहुंच गए। आरोप है कि गांव में जब युवक द्वारा की गई अश्लील पोस्ट के संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ही समुदाय विशेष के लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।

पथराव होते ही यहां पर भगदड़ मच गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खेतों की तरफ दौड़े तो मौके पर मौजूद पुलिस को भी अपना बचाव करना पड़ा। इस दौरान गांव में रह गई हिंदूवादी नेताओं की बाइक में भी कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। पथराव की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं सीओ टूंडला अमरीश कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
तनावपूर्ण माहौल देखते हुए फोर्स तैनात

इधर घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए थाना रजावली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गांव में गलियों के बाहर पुलिस का पहरा है तो लोग घरों में छिपे हुए हैं। वहीं बताया जाता है कि कई पुरुष घटना के बाद घर से दूर चले गए हैं, ताकि कहीं पुलिस कार्रवाई में उनका नाम न शामिल हो जाए।
मिश्रित आबादी वाला गांव है डौरी

थाना नारखी का गांव डौरी मिश्रित आबादी वाला गांव है। एक तरफ यहां पर समुदाय विशेष की आबादी है तो दूसरी तरफ हिंदू आबादी है। यह पूरी घटना समुदाय विशेष की आबादी वाले क्षेत्र में घटी।

थाने पर एकत्र हुए हिंदूवादी
गांव में पथराव के बाद किसी तरह से खुद को बचाकर निकले हिंदूवादी थाना नारखी पर पहुंचे। वहीं जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो धीरे धीरे यहां पर हिंदू नेताओं की भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

TAGGED:Ram Temple sparksUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘पिंक कोकीन’ से दहशत: अमेरिका में उभरा खतरनाक नशा, खाते ही शरीर का रंग बदलने का ‘पिंक कोकीन’ से दहशत: अमेरिका में उभरा खतरनाक नशा, खाते ही शरीर का रंग बदलने का
अगली ख़बर प्रशांत तमांग का निधन: इंडियन आइडल 3 से पाताल लोक 2 तक का सफर हुआ समाप्त प्रशांत तमांग का निधन: इंडियन आइडल 3 से पाताल लोक 2 तक का सफर हुआ समाप्त

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?