गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक

विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 9:26 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
विद्युत जामवाल का विवादित वीडियो: पेड़ पर चढ़ने से लेकर आंखों पर मोम डालने तक
साझा करें

मुंबई 

 बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अब इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं. उन्हें इस साल फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में देखा जाने वाला है. इस बीच विद्युत असल जिंदगी में भी खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं. कभी वो अपनी आंखों पर गर्म-पिघलती मोम डालते हैं तो कभी पेड़ पर चढ़ जाते हैं. ट्विस्ट ये है कि वो न्यूड होकर पेड़ पर चढ़ रहे हैं. एक्टर की ये लेटेस्ट वीडियो वायरल हो गई है.

कुछ दिन पहले विद्युत जामवाल ने अपनी एक वीडियो शेयर की थी. इसमें उन्हें एक इवेंट के दौरान डांस करते और अपनी आंखों पर मोम डालते देखा गया था. अब विद्युत ने अपने कपड़े त्याग दिए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नई वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्हें पेड़ पर चढ़ते देखा जा सकता है. इस वीडियो में विद्युत पूरी तरह न्यूड हैं.

विद्युत ने शेयर की न्यूड वीडियो

वीडियो में विद्युत पहले पेड़ पर चढ़ते हैं और फिर उतरते हैं. इसके अलावा उन्हें भालों तक बैलेंस करते, बर्फ में घुसकर तपस्या करते, खाई के ऊपर एक रस्सी पर चलते, आंखों पर मोम डालते भी देखा जा सकता है. ये सबकुछ उनकी कलरिपयट्टू कला का हिस्सा है.

एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘एक कलरिपयट्टू प्रैक्टिस करने वाले के रूप में मैं हर साल योगिक साधना ‘सहज’ में डूबता हूं.   
सहज का मतलब है प्राकृतिक सरलता और सहज प्रवृत्ति की उस अवस्था में वापस लौटना, जो हमें प्रकृति से गहरे जुड़ाव और आंतरिक जागरूकता की ओर ले जाता है. वैज्ञानिक दृष्टि से यह अभ्यास अनेक न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे सेंसरी फीडबैक में बढ़ोतरी होती है और संतुलन तथा समन्वय में सुधार आता है. इसकी वजह से शरीर के प्रति गहरी जागरूकता, मानसिक एकाग्रता में बढ़ोतरी और एक गहन ग्राउंडेडनेस का एहसास होता है.’

विद्युत जामवाल भले ही अपने मन को एकाग्र करने के लिए न्यूड होकर पेड़ चढ़े हो, लेकिन यूजर्स उन्हें देख अशांत हो गए हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो गई है और इसी के साथ तगड़ी हलचल भी मच गई है. कई यूजर्स के होश उड़े हुए हैं, तो वहीं कई एक्टर की चुटकी भी ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट लिखा, ‘ सर नेचर में इतना डीप भी नहीं जाना था.’ दूसरे ने लिखा, ‘टार्जन भी पत्ते पहनता था, मगर सर आप तो महान हो.’ तीसरे ने कमेंट किया, ‘वो ही असल में इंसानों की जिंदगी जी रहे हैं.’ एक और ने लिखा, ‘भाई नंगे होने वाली क्या बात थी?’

हॉलीवुड में एंट्री कर रहे विद्युत

विद्युत जामवाल सालों से कलरिपयट्टू को प्रैक्टिस कर रहे हैं. साथ ही वो नेचर से जुड़ने के लिए अक्सर कुछ न कुछ करते हैं. इससे पहले दिसंबर 2023 में एक्टर ने अपनी न्यूड फोटोज शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि हिमालयन रेंज में उन्होंने अपने साथ वक्त बिताया. यहां विद्युत को ठंडे पानी से भरी नदी में न्यूड खड़े होकर तपस्या करते देखा गया था. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्हें फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में डालसिम का किरदार निभाते देखा जाएगा, जो एक योगी है. ये फिल्म, पॉपुलर वीडियो गेम स्ट्रीट फाइटर का लाइव एक्शन वर्जन है. 16 अक्टूबर 2026 को ये दुनियाभर में रिलीज होगी.

TAGGED:EntertainmentVidyut Jammwal
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट-2026 की शुरुआत रविवार से, रवीन्द्र भवन में होगा आयोजन मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट-2026 की शुरुआत रविवार से, रवीन्द्र भवन में होगा आयोजन
अगली ख़बर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं में होगी कड़ी सुरक्षा: एंट्री से पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं में होगी कड़ी सुरक्षा: एंट्री से पहले

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?