शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अमेरिकी हमले से वेनेजुएला दहला: सैनिकों के साथ निर्दोष नागरिक भी मारे गए
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अमेरिकी हमले से वेनेजुएला दहला: सैनिकों के साथ निर्दोष नागरिक भी मारे गए

अमेरिकी हमले से वेनेजुएला दहला: सैनिकों के साथ निर्दोष नागरिक भी मारे गए

UB News Network
Last updated: जनवरी 4, 2026 10:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
अमेरिकी हमले से वेनेजुएला दहला: सैनिकों के साथ निर्दोष नागरिक भी मारे गए
साझा करें

न्यूयॉर्क
वेनेजुएला में अमेरिका की ओर से शनिवार की सुबह किए गए घातक हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में वेनेजुएला के कई नागरिक और सैनिक भी मारे गए। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से दी है। सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह वेनेजुएला पर अमेरिकी सैनिकों के बड़े हमले में आम लोगों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोग मारे गए।

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शनिवार को कहा कि निकोलस मादुरो दक्षिणी अमेरिकी देश के एकमात्र राष्ट्रपति हैं। रोड्रिगेज ने शनिवार दोपहर को वहां के एक सरकारी टेलीविजन स्टेशन पर लाइव स्पीच के दौरान कहा कि वेनेजुएला कभी भी किसी देश की कॉलोनी नहीं बनेगा। गृह, विदेश मामलों के मंत्रियों और दूसरे अधिकारियों के साथ, रोड्रिगेज ने मांग की है कि अमेरिका मादुरो और उनकी पत्नी को रिहा करे। इसके साथ ही उन्होंने वेनेजुएला के लोगों से शांत रहने, मिलकर चुनौतियों का सामना करने और देश की आजादी की रक्षा करने की अपील की।

रोड्रिगेज ने कहा कि वेनेजुएला अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए तैयार है और कभी किसी देश की कॉलोनी या किसी एम्पायर का गुलाम नहीं बनेगा।
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि रोड्रिगेज ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है, और विदेश सचिव मार्को रुबियो ने उनसे अभी बात की है।

ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला को फिर से महान बनाने के लिए हमें जो जरूरी लगता है, वे उसे करने के लिए तैयार हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ जिस तरह की कार्रवाई की गई है, उससे पूरी दुनिया बहुत हैरान है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने संप्रभु देश के खिलाफ जबरदस्ती और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ एक्शन की कड़ी निंदा की है।

TAGGED:International News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वेनेजुएला के हालात पर भारत ने जताई फिक्र, शांतिपूर्ण बातचीत पर दिया जोर वेनेजुएला के हालात पर भारत ने जताई फिक्र, शांतिपूर्ण बातचीत पर दिया जोर
अगली ख़बर जनवरी 05, 2026 राशिफल: आज जानें आपकी राशि का हाल जनवरी 05, 2026 राशिफल: आज जानें आपकी राशि का हाल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?