मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारत-पाक मैच से पहले हलचल तेज, अभिषेक शर्मा की बात का खुलासा कर वरुण चक्रवर्ती न
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - भारत-पाक मैच से पहले हलचल तेज, अभिषेक शर्मा की बात का खुलासा कर वरुण चक्रवर्ती न

भारत-पाक मैच से पहले हलचल तेज, अभिषेक शर्मा की बात का खुलासा कर वरुण चक्रवर्ती न

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 3:26 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
भारत-पाक मैच से पहले हलचल तेज, अभिषेक शर्मा की बात का खुलासा कर वरुण चक्रवर्ती न
साझा करें

नई दिल्ली
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा अनफिट होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले। हालांकि, पेट के संक्रमण से जूझ रहा यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है। अभिषेक भारत बनाम पाकिस्तान मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। यह बड़ा अपडेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिया है। अभिषेक को दो दिन अस्पताल में रहना पड़ा था। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में भिड़ना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। पाकिस्तान सरकार ने शुरुआत में इंडिया मैच बॉयकॉट का फैसला किया था लेकिन बाद में यू-टर्न ले लिया।

चक्रवर्ती ने गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 209/9 का स्कोर बनाने के बाद नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। स्पिनर ने मैच के बाद कहा, ”मुझे लगता है कि अभिषेक अगला मैच खेलेगा। मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता। लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है। उसने आज कुछ प्रैक्टिस भी की। उसने मुझे बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है।”

वहीं, टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक को पूरी तरह से फिट होने में समय लगेगा और वह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। अभिषेक अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेले गए मुकाबले में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और उसके बाद मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। समझा जाता है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई। अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ ओपनिंग की। सैमसन ने 8 गेंदों में तूफानी अंदाज में 22 रन बटोरे।

चक्रवर्ती ने नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की भी सराहना की जिन्होंने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए और बीच के ओवरों में भारतीय रन गति पर अंकुश लगाया। स्पिनर कहा, ”उन्होंने बहुत रणनीतिक तरीके से गेंदबाजी की। वह बहुत बढ़िया था। मैं देख सकता था कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी की योजना कैसे बनाई थी। उन्होंने इस पर काम किया था और काफी सोच-विचार किया था। अगर आप आखिरी चार ओवर देखें तो उनके पास एकदम सही योजना थी। वह अच्छी रिसर्च और योजना के साथ आए।”

TAGGED:IND vs PAKSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर श्री कीरतपुर और श्री आनंदपुर साहिब में चलेंगे होला-मोहल्ला श्री कीरतपुर और श्री आनंदपुर साहिब में चलेंगे होला-मोहल्ला
अगली ख़बर छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जन सुनवाई, नागरिकों को मिलेगा अपनी राय रखने का मौका छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जन सुनवाई, नागरिकों को मिलेगा अपनी राय रखने का मौका

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?