रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: उत्तराखंड सूचना आयोग सख्त: जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक करने का आ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - उत्तराखंड सूचना आयोग सख्त: जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक करने का आ

उत्तराखंड सूचना आयोग सख्त: जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक करने का आ

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 6:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
उत्तराखंड सूचना आयोग सख्त: जजों के खिलाफ शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक करने का आ
साझा करें

देहरादून
उत्तराखंड सूचना आयोग ने न्यायिक पारदर्शिता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों के विरुद्ध मिली शिकायतों का विवरण सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। आयोग ने गोपनीयता की आड़ में सूचना रोकने की कोशिश कर रहे उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी की दलीलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि जनता को यह जानने का हक है कि कितने अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 14 मई 2025 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से अधीनस्थ न्यायपालिका के जजों के खिलाफ भ्रष्टाचार और कदाचार की शिकायतों से संबंधित चार बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।

उन्होंने 1 जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 के बीच प्राप्त कुल शिकायतों की संख्या और उन मामलों का ब्यौरा मांगा था जिनमें आपराधिक या अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। खास बात यह है कि ऐसे ही मामलों में दिल्ली और चेन्नई उच्च न्यायालय इस तरह की सूचना दिए जाने से मना कर चुके हैं। इसलिए भी यह मामला एक तरह की नजीर है। लोक सूचना अधिकारी ने पहले इन जानकारियों को ‘गोपनीय’ और ‘तृतीय पक्ष’ से संबंधित बताते हुए देने से इनकार कर दिया था। अधिकारी का तर्क था कि ऐसी सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति आवश्यक है। हालांकि, सुनवाई के दौरान संजीव चतुर्वेदी ने संवैधानिक प्रावधानों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का हवाला देते हुए इसे सूचना के अधिकार का उल्लंघन बताया।
मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने उभय पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया कि शिकायतों की संख्या और उन पर की गई कार्रवाई की अनुशंसा की संख्या गोपनीय नहीं हो सकती। उन्होंने लोक सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त कर एक माह के भीतर यह वांछित सूचना अपीलार्थी को उपलब्ध कराएं।

TAGGED:Uttarakhand Information Commission
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड में सरकारी कंबल चोरी करते BDO की गाड़ी ग्रामीणों ने रोकी झारखंड में सरकारी कंबल चोरी करते BDO की गाड़ी ग्रामीणों ने रोकी
अगली ख़बर विकसित भारत के लक्ष्य में गुजरात की अहम भूमिका, निवेश-उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार विकसित भारत के लक्ष्य में गुजरात की अहम भूमिका, निवेश-उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?