मंगलवार, मार्च 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शादी के बाद हंगामा: दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, मां ने की पिटाई, कहा– मेरी मर्जी न
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - शादी के बाद हंगामा: दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, मां ने की पिटाई, कहा– मेरी मर्जी न

शादी के बाद हंगामा: दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, मां ने की पिटाई, कहा– मेरी मर्जी न

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 27, 2026 7:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 सप्ताह पहले
शादी के बाद हंगामा: दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, मां ने की पिटाई, कहा– मेरी मर्जी न
साझा करें

हमीरपुर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुहागरात के दिन दूल्हे को ठुकराने वाली दुल्हन का मामला अब और भी गर्मा गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मायके वाले उस बागी दुल्हन की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो ने इलाके में नई बहस छेड़ दी है।

क्या है वायरल वीडियो में?
सामने आए वीडियो में कुछ महिलाएं पहले दुल्हन को समझाने की कोशिश करती हैं कि वह अपने ससुराल वापस लौट जाए, लेकिन जब दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रहती है, तो एक महिला (जिसे दुल्हन की मां बताया जा रहा है) उस पर थप्पड़ों की बारिश कर देती है। पिटाई के बावजूद दुल्हन पूरी मजबूती से कह रही है कि मैंने पहले ही मना किया था कि मेरी शादी मत करो, लेकिन मेरी बात किसी ने नहीं मानी। अपनी शादी और दूल्हे को सिरे से खारिज करने वाली इस दुल्हन से अब उसके मायके वालों ने भी किनारा कर लिया है।

सुहागरात पर मचा था कोहराम
आपको बता दें कि यह मामला राठ कोतवाली क्षेत्र का है। युवती की शादी राठ कस्बे के एक युवक से हुई थी। शादी की सारी रस्में, वरमाला और फेरे बड़े धूमधाम से हुए। विदाई के बाद दुल्हन ससुराल भी पहुंची, लेकिन सुहागरात के वक्त उसने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और हंगामा खड़ा कर दिया।

कोतवाली में खत्म हुए सात फेरे
ससुराल वालों ने नई दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मामला सुलझने के बजाय थाने पहुंच गया।  दुल्हन ने खुद कोतवाली पहुंचकर दूल्हे से अलग होने की अर्जी दे दी। जब समझाने के सारे रास्ते बंद हो गए, तो पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी का रिश्ता खत्म कर लिया।
 
पुलिस का बयान
राठ कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल थप्पड़ मारने वाले वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दोनों पक्ष पहले ही कोतवाली आकर एक-दूसरे से संबंध खत्म करने का लिखित समझौता कर चुके हैं।

 

TAGGED:Uproar after weddingUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर योगी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में होमवर्क को लेकर सख्त नियम योगी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में होमवर्क को लेकर सख्त नियम
अगली ख़बर पूर्ण चंद्र ग्रहण का दुर्लभ दृश्य: भारत में ग्रस्तोदित चंद्रमा, सूतक काल और मान् पूर्ण चंद्र ग्रहण का दुर्लभ दृश्य: भारत में ग्रस्तोदित चंद्रमा, सूतक काल और मान्

ये भी पढ़ें

इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला क

इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला क

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक

छत्तीसगढ़ के 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत, 758 करोड़ का बकाया बिजली बिल होगा

छत्तीसगढ़ के 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत, 758 करोड़ का बकाया बिजली बिल होगा

तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को पहुँचेंगे रांची, संगठन को लेकर राजद नेताओं के साथ करेंग

तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को पहुँचेंगे रांची, संगठन को लेकर राजद नेताओं के साथ करेंग

गंगा एक्सप्रेसवे दो महीने में होगा तैयार, मेरठ से प्रयागराज का सफर आसान, बस यह क

गंगा एक्सप्रेसवे दो महीने में होगा तैयार, मेरठ से प्रयागराज का सफर आसान, बस यह क

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?