मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: यूपी पुलिस SI Exam 2026: ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट लिस्ट और प्रवेश संबंधी अहम निर्दे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - यूपी पुलिस SI Exam 2026: ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट लिस्ट और प्रवेश संबंधी अहम निर्दे

यूपी पुलिस SI Exam 2026: ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट लिस्ट और प्रवेश संबंधी अहम निर्दे

UB News Network
Last updated: मार्च 13, 2026 12:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
यूपी पुलिस SI Exam 2026: ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट लिस्ट और प्रवेश संबंधी अहम निर्दे
साझा करें

लखनऊ 

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा कल 14 मार्च और 15 मार्च को राज्य भर के 75 जिलों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। उन्हें अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी लाना होगा। दोनों दिन परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 तक होगी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 1166386 पुरुष और 409374 महिला अभ्यर्थी हैं।

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के 6 नियम
1. ड्रेस कोड – यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने ड्रेस कोड को लेकर कोई विशेष गाइडलाइंस जारी नहीं की है। लेकिन यह जरूर कहा है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को चप्पल या फिर सैंडिल पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जूता-मोजा उतार कर जांच करने में वक्त जाया न हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की घड़ी, जूलरी, काला चश्मा, टोपी पहनकर आने के लिए मना किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी पहले अंगूठी, ब्रेसलेट, बाली, लॉन्ग जैसी जूलरी आइटम उतारकर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

2. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहुंचें।
3. क्या क्या डॉक्यू्मेंट लाएं, कौन सा पैन लाएं

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड / पहचान पत्र (डीएल, पासपोर्ट) जरूर लाएं। अपने साथ काला या नीला बाल प्वाइंट पेन साथ लाएं।

4. 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट
परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यानी सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट में 2.30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे।

5 . इन्हें ढाई घंटा पहले आना होगा
जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र को आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है, अथवा आवेदन के चरण में आधार नम्बर मिसमैच पाये गये हैं उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02.30 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके। अभ्यर्थी अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड के साथ लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होगें।

6. ये चीजें लाना बैन
परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल,कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल / इलेक्ट्रानिक पेन /स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ / पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट,लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

7. प्रश्न पत्र से जुड़ी सामग्री शेयर न करें, चर्चा न करें
बोर्ड ने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। कहा है कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा सामग्री या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी भी माध्यम से साझा करते, परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट ले जाते अथवा परीक्षा से जुड़ी सामग्री अनाधिकृत रूप से रखे पाया गया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर चर्चा व बहस करने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। भर्ती बोर्ड ने प्रश्न पत्रों या प्रश्नों पर चर्चा करने वालों को उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2024 के तहत कार्यवाई की चेतावनी दी है।

TAGGED:Education/CareerUP SI Exam
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद
अगली ख़बर मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?