मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: चाचा-भतीजा साथ आए, फिर भी नहीं बदला समीकरण; एका वाले शहरों में NCP का कमजोर प्रद
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - चाचा-भतीजा साथ आए, फिर भी नहीं बदला समीकरण; एका वाले शहरों में NCP का कमजोर प्रद

चाचा-भतीजा साथ आए, फिर भी नहीं बदला समीकरण; एका वाले शहरों में NCP का कमजोर प्रद

UB News Network
Last updated: जनवरी 16, 2026 7:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
चाचा-भतीजा साथ आए, फिर भी नहीं बदला समीकरण; एका वाले शहरों में NCP का कमजोर प्रद
साझा करें

पुणे
BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महा नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े शहरों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। BMC में पहली बार ठाकरे परिवार के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है और भाजपा-शिंदे सेना गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। दोपहर 12.30 बजे तक BMC की 227 में से 167 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 102 सीटें मिलती दिख रही हैं। BMC में उद्धव सेना की अगुवाई ाले गठबंधन को 57 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। बड़ी बात यह है कि देवेंद्र फडनवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की NCP के खाते में यहां एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।
 
दूसरी तरफ, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़, जहां चाचा-भतीजे (शरद पवार और अजित पवार) की NCP ने गिले-शिकवे भुलाकर गठबंधन किया, वहां भी भाजपा उन पर भारी पड़ती दिख रही है। इन दोनों प्रमुख शहरों में एनसीपी के दोनों गुटों ने “परिवार की एकजुटता” और विकास के नाम पर आपसी गठबंधन किया है। दोनों ने मिलकर पुणे नगर निगम (PMC) के लिए एक संयुक्त घोषणापत्र भी जारी किया था।

पुणे में भाजपा सबसे आगे
ताजा रुझानों के मुताबिक, पुणे की 165 सीटों में से 122 पर आए रुझानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दोनों NCP को मिलाकर सिर्फ 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें अजित पवार गुट को 20 और शरद पवार गुट को 00 सीटें मिलती दिख रही हैं। उद्धव गुट वाले गठबंधन को कुल 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें सभी 10 कांग्रेस को जबकि उद्धव सेना और MNS को इस गठबंधन में कोई सीट मिलती नहीं दिख रही है।

शरद पवार की NCP का बुरा हाल
पिंपरी-चिंचवाड़ की बात करें तो यहां कुल 128 सीटों में से 119 पर रुझान आ गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, यहां भी पवार फैमिकी की एका पर भाजपा भारी पड़ती दिख रही है। भाजपा गठबंधन को यहां 70 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि NCP गठबंधन को 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। इनमें अजित पवार गुट को 40 जबकि शरद पवार गुट को सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही है। उद्धव ठाकरे की सेना को यहां एक सीट भी मिलती नहीं दिख रही, जबकि उनके भाई राज ठाकरे की MNS को एक सीट मिलती दिख रही है। कांग्रेस और प्रकाश आंबेडकर के गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

TAGGED:NCP
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 26 जनवरी को रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होंगे 26 जनवरी को रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होंगे
अगली ख़बर खेलों के प्रोत्साहन पर सीएम योगी का जोर, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संवारने का सं खेलों के प्रोत्साहन पर सीएम योगी का जोर, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संवारने का सं

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?