शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: U-19 वर्ल्ड कप: विहान-मल्होत्रा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी संभाली, आयुष म्हात्रे
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - U-19 वर्ल्ड कप: विहान-मल्होत्रा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी संभाली, आयुष म्हात्रे

U-19 वर्ल्ड कप: विहान-मल्होत्रा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी संभाली, आयुष म्हात्रे

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 11:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
U-19 वर्ल्ड कप: विहान-मल्होत्रा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी संभाली, आयुष म्हात्रे
साझा करें

  बुलावायो 
      आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में भारत अंडर-19 ने जिम्बाब्वे अंडर-19 को 204 रनों से धो द‍िया. यह मुकाबला सुपर सिक्स ग्रुप 2 का छठा मैच रहा थीं. मुकाबले में टॉस जिम्बाब्वे की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 50 ओवर्स में 352/8 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में खेलने उतरी ज‍िम्बाब्वे की टीम महज 148 रनों 37.4 ओवर्स में स‍िमट गई. इस जीत के बाद भारत ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ाया है.  भारत ने पहले खेलते हुए मल्होत्रा ने शतक और वैभव सूर्यवंशी और अभ‍िज्ञान कुंडु ने अर्धशतकीय पार‍ियों की बदौलत व‍िशाल स्कोर खड़ा किया.

बाद में बल्लेबाजी में असलफल रहे भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट ल‍िए. इसके अलावा उद्धव मोहन को भी 3 सफलताएं म‍िली. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फ‍िलहाल अजेय है. 

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ओपन‍िंग करने आए. दूसरे ही ओवर में  जॉर्ज और वैभव ने माइकल ब्ल‍िगनॉट के ओवर में म‍िलकर 15 रन कूट दिए. दोनों ने म‍िलकर 4 ओवर में 44 रन बनाए, लेकिन आरोन जॉर्ज एक हवाई शॉट खेलने के चक्कर में पनाशे मज़ाई की गेंद पर पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कैच थमा बैठे. भारत ने 6 ओवर में  59 रन बनाए. वहीं वैभव ने भी इस मुकाबले में एकबार फ‍िर तूफानी बल्लेबाजी की और महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने अपना अर्धशतक 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से पूरा किया.

वहीं भारतीय टीम ने महज 11वें ओवर की पहले गेंद पर 1़00 रन पूरे किए. इसी ओवर में आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर तातेंडा चिमुगोरो की गेंद पर व‍िकेट के पीछे कैच थमा बैठे. तातेंदा ने फ‍िर इसी ओवर में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी भी अंत कर दी. वैभव 52(30) [4 चौके, 4 छक्के] रन पर आउट हुए.

वेदांत त्र‍िवेदी भी 15 रन बनाकर तातेंदा का श‍िकार बने. व‍िहान मल्होत्रा और अभ‍िज्ञान कुंडु के बीच शानदार 113 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेकिन 243 के स्कोर पर अभ‍िज्ञान 61 रन पर सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे की गेंद पर आउट हुए, इस तरह भारतीय टीम को 243 पर पाचवां झटका 36 ओवर की तीसरी गेंद पर लगा. सिम्बाराशे ने इसके बाद कन‍िष्क चौहान को भी 3 रन पर व‍िकेटकीपर नैथेनियल ह्लाबंगना के हाथों कैच आउट करवाया.   

व‍िहान मल्होत्रा 109 नाबाद (107 गेंद) एकतरफ से बल्लेबाजी पर अंत तक जमे रहे. उन्होंने आरएस अंबरीश (21) और ख‍िनन पटेल (31) के साथ उपयोगी पार्टनरश‍िप की.  ज‍िम्बाब्वे की टीम की ओर से तातेंडा चिमुगोरो सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके. व‍िहान का शतक अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला शतक रहा.  

जिम्बाब्वे की पारी की हाइलाइट्स 

जिम्बाब्वे अंडर-19 टीम निर्धारित 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 37.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई. भारतीय अंडर-19 गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजी को लगातार दबाव में रखा.
जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर  नैथेनियल ह्लाबंगना बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद ध्रुव पटेल (8 रन) और  ब्रैंडन सेनजेरे (3 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए.

मिडिल ऑर्डर में कियान ब्लिगनॉट ने 73 गेंदों में 37 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया, जबकि लीरॉय चिवौला ने सबसे ज्यादा 62 रन की पारी खेली. 

इसके अलावा तातेंडा चिमुगोरो ने 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. निचले क्रम में एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 148 रन पर सिमट गई.

भारतीय गेंदबाजों में आरएस अंबरीश ने 6 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट झटके. उद्धव मोहन और आयुष म्हात्रे को 3-3 व‍िकेट म‍िले. वहीं हेन‍िल पटेल और ख‍िलान पटेल को एक-एक सफलता म‍िली. 

ICC U19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में लगे सबसे तेज अर्धशतक
विल मलाजुक (जापान) – 23 गेंदों में अर्धशतक
आयुष म्हात्रे (न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) – 24 गेंदों में अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी (जिम्बाब्वे के खिलाफ) – 24 गेंदों में अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी (बांग्लादेश के खिलाफ) – 30 गेंदों में अर्धशतक
बेन मेयेस (स्कॉटलैंड) – 32 गेंदों में अर्धशतक

आज के मुकाबले का क्या है मतलब? 

इस जीत के बाद भारत अंडर-19 टीम सेमीफाइनल में एक कदम आगे बढ़ गई है. जिम्बाब्वे लीग चरण में एक भी मैच नहीं जीत सका था और सुपर सिक्स में उसके सामने कड़ी चुनौती हुई. 

भारत का अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सफर 

जिम्बाब्वे अंडर-19 के खिलाफ 204 रनों से जीत
न्यूजीलैंड अंडर-19 के खिलाफ 7 विकेट से जीत
बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ 18 रन से जीत (DLS नियम)
अमेरिका अंडर-19 के खिलाफ  6 विकेट से जीत

 

TAGGED:SportsVihaan Malhotra
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नए UGC नियमों पर मायावती का बचाव, बोलीं विरोध सवर्णों तक सीमित नहीं होना चाहिए नए UGC नियमों पर मायावती का बचाव, बोलीं विरोध सवर्णों तक सीमित नहीं होना चाहिए
अगली ख़बर Middle East तनाव: ईरान पर खतरा बढ़ा, F-35 और US बेड़े की मौजूदगी, सऊदी झटका और ट Middle East तनाव: ईरान पर खतरा बढ़ा, F-35 और US बेड़े की मौजूदगी, सऊदी झटका और ट

ये भी पढ़ें

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

भारत-ब्राजील संबंधों को नई धार! राष्ट्रपति लूला एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामि

आचार्य  संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

आचार्य संतोषदास जी (सतुआ बाबा) का उप मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत व अभिनंद

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

बेटी की हिंदू धर्म में परवरिश पर बोले निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा निभा रहीं संस्का

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने रचा इतिहास

प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?