शुक्रवार, मई 8, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बोलेरो में लोड 451 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बोलेरो में लोड 451 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बोलेरो में लोड 451 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 4:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
बोलेरो में लोड 451 किलो गांजे के साथ  2 तस्कर गिरफ्तार
साझा करें

राघोपुर/सुपौल.

नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राघोपुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पर घेराबंदी कर एक बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे का वजन 451 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अमित कुमार को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह अररिया की ओर से गांजे की एक बड़ी खेप लेकर सरायगढ़ भपटियाही की तरफ जाने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने एक विशेष टीम का गठन किया और जेपी चौक पर नाकाबंदी कर पुलिस की संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान अररिया की ओर से आ रही एक सफेद रंग की बोलेरो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार लोग हड़बड़ाने लगे। संदेह होने पर जब पुलिस ने गाड़ी की सघन तलाशी ली, तो 13 बोरों में भरकर रखा गया कुल 451 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को थाने ले आई। पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान अररिया जिले के रहने वाले तस्करों के रूप में हुई है। जिसका नाम मु. आजीर आलम (28) साकिन हरियाबारा वार्ड 07, थाना अररिया एवं आलम खां (40) साकिन नरहुआ पतराहा वार्ड 04 थाना घूरना, जिला अररिया है।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि जेपी चौक से गांजे की खेप गुजरने वाली है। घेराबंदी कर 451 किलो गांजा पकड़ा गया है। यह खेप अररिया से सरायगढ़ भपटियाही की ओर ले जाई जा रही थी। इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और मुख्य सरगना का पता लगाने के लिए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

नशा मुक्ति अभियान को लेकर दिनदहाड़े बाजार के बीचों-बीच हुई इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां खपाने की योजना थी।

TAGGED:BiharCannabis Seized
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गरियाबंद जिले को मानव-हाथी द्वंद्व रोकथाम में मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार
अगली ख़बर Tesla ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत की, बेंगलुरु में नया शोरूम खोलने की तैयारी Tesla ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत की, बेंगलुरु में नया शोरूम खोलने की तैयारी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?