बुधवार, मार्च 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: नरसिंहपुर में पिकअप गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार दो सगी बहनों की मौत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नरसिंहपुर में पिकअप गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार दो सगी बहनों की मौत

नरसिंहपुर में पिकअप गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार दो सगी बहनों की मौत

UB News Network
Last updated: मार्च 1, 2026 12:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 सप्ताह पहले
नरसिंहपुर में पिकअप गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार दो सगी बहनों की मौत
साझा करें

नरसिंहपुर.

नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुआ सड़क हादसा एक परिवार के लिए असहनीय पीड़ा बन गया। एक ही परिवार में ब्याही दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत से ग्राम सलैया में मातम पसरा हुआ है। शादी के वर्षों बाद भी साथ निभाने वाली दोनों बहनें अंतिम यात्रा पर भी साथ ही चली गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका बसंती पति जीवनलाल यादव उम्र 62 वर्ष एवं मृतका गजरो बाई पति हरीश यादव उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम सलैया सगी बहनें थीं। दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। शनिवार को जीवनलाल पिता बक्तूलाल यादव उम्र 65 वर्ष अपनी पत्नी बसंती और साली गजरो बाई के साथ स्कूटर से सलैया से गोरखपुर मेहगांव जा रहे थे।

शनिवार शाम करीब 4.30 बजे मुंगवानी के पास वन विभाग डिपो के समीप जीवनलाल लघुशंका के लिए वाहन रोककर नीचे उतरे। दोनों महिलाएं सड़क किनारे खड़ी मोपेड के पास ही खड़ी रहीं। जैसे ही जीवनलाल वापस लौटकर वाहन उठाने लगे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिकअप वाहन की तलाश कर रही पुलिस
घायलों को हाईवे एंबुलेंस 1033 की मदद से शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान बसंती और गजरो बाई ने दम तोड़ दिया। जीवनलाल यादव को दोनों पैरों व सिर में चोट आई है। जिनका अस्पताल उपचार जारी है।
रविवार की सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

TAGGED:Chhattisgarhpickup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रीवा में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बर्थडे पर केक काटने के बहाने किशोरी से किया दुष्क रीवा में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बर्थडे पर केक काटने के बहाने किशोरी से किया दुष्क
अगली ख़बर सुभरंजन सेन अप्रैल 2028 तक के लिए बने नए वन बल प्रमुख सुभरंजन सेन अप्रैल 2028 तक के लिए बने नए वन बल प्रमुख

ये भी पढ़ें

पंजाब सरकार ने की भारत-अमेरिका व्यापार पर केंद्र की आलोचना

पंजाब सरकार ने की भारत-अमेरिका व्यापार पर केंद्र की आलोचना

बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर पंजाब सरकार लगाएगी बैन

बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल पर पंजाब सरकार लगाएगी बैन

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का असर, 39°C तक पहुंचा पारा

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

स्वर्ण जयंती पर समाज की बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

अयोध्या में गैस संकट गहराया, ‘राम रसोई’ पर ताला, हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद की व

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?