सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दोमुंहे बालों से हैं परेशान, लेकिन कट नहीं करवाना? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - दोमुंहे बालों से हैं परेशान, लेकिन कट नहीं करवाना? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

दोमुंहे बालों से हैं परेशान, लेकिन कट नहीं करवाना? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 6:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
दोमुंहे बालों से हैं परेशान, लेकिन कट नहीं करवाना? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
साझा करें

क्या आपके भी बाल के सिरे दो अलग-अलग हिस्सों में बटने लगे हैं? अगर हां, तो यह दोमुंहे बालों की समस्या है। दोमुंहे बालों की वजह से न सिर्फ आपके बालों की खूबसूरती पर नेगेटिव असर पड़ता है, बल्कि आपकी हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में सही देखभाल और कुछ आसान तरीकों को अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

तौलिए की मदद से हल्के हाथों से सूखाएं

कई बार लोग हेयर वॉश के बाद बालों को तेजी से झटकते हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में शैम्पू और कंडीशनर लगाने के बाद बालों की सही देखभाल करें। अगर आप बालों को तौलिए से रगड़कर सुखाने की आदत रखते हैं, तो इससे बाल टूट सकते हैं और इनके क्यूटिकल्स भी खराब हो सकते हैं, जिससे दोमुंहे बाल की समस्या बढ़ सकती है।

आपने हमेशा ध्यान दिया होगा कि गीले या सूखे उलझे बालों को कंघी करना काफी मुश्किल हो जाता है और कई बार दर्द भी होने लगता है। इसलिए हमेशा पहले बालों को सुलझाएं और उसके बाद ही कंघी करें या स्टाइल बनाएं। अगर आप बिना डैमेज के बालों को सुलझाना चाहते हैं, तो चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। यह बालों को टूटने से बचाता है।

बालों को रखें हाइड्रेटेड

अगर आप स्प्लिट एंड्स से बचना चाहते हैं, तो बालों में नमी बनाए रखें। अगर बाल के सिरे ड्राई होते हैं, तो इससे बाल कमजोर हो सकते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए आप हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। यह बालों को नमी देकर उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाते हैं।

बालों को हीट से बचाएं

अगर आप लगातार बालों में स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल ड्राई हो सकते हैं। आप हमेशा बाल धोने के बाद उन्हें हवा में सूखने दें और फिर बिना ब्लो ड्रायर के बाल बनाएं। साथ ही, अगर आपको स्टाइलिंग टूल्स की जरूरत है, तो उसका इस्तेमाल कम हीट पर करें।

ज्यादा ब्रश करने से बचें

दोमुंहे बालों का एक बड़ा कारण है बालों को बार-बार ब्रश करना। अगर आप दिन में कई बार बालों में कंघी करते हैं, तो इससे बालों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा करने से बाल टूटने व झड़ने भी लगते हैं। साथ ही, कंघी करते समय बालों को खींचने या झटकने से बचाएं।

 

TAGGED:HealthSplit ends
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मेंड्रॉकला स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल मिली मेंड्रॉकला स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल मिली
अगली ख़बर राजेश अग्रवाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य सेवा को किया सशक्त राजेश अग्रवाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य सेवा को किया सशक्त

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?