सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रसोई गैस को लेकर झारखंड सरकार की पहल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन शुरू; PNG कनेक्शन के
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रसोई गैस को लेकर झारखंड सरकार की पहल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन शुरू; PNG कनेक्शन के

रसोई गैस को लेकर झारखंड सरकार की पहल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन शुरू; PNG कनेक्शन के

UB News Network
Last updated: मार्च 14, 2026 3:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
रसोई गैस को लेकर झारखंड सरकार की पहल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन शुरू; PNG कनेक्शन के
साझा करें

रांची.

घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलिंडरों की उपलब्धता में आ रही परेशानी और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन गंभीर है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री प्रतिदिन तेल विपणन कंपनियों व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों और आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त ने बैठक की. इसमें उन्हें बताया गया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के तहत शहर में पीएनजी की पहुंच तेजी से बढ़ रही है.

24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन है स्थापित
रांची शहर के 24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित है. जिन अपार्टमेंट और सोसाइटी में पहले से पीएनजी पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां रहनेवाले लोग अपने फ्लैट और घर के लिए नया पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं. गेल के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करके कनेक्शन प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं.

एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
उपायुक्त ने विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग से कहा कि इसका विशेष ध्यान रखें कि रसोई गैस उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो. एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जीरो टॉलरेंस नीति अपनायी जायेगी. ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर उपभोक्ता अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं. उपभोक्ताओं से उपायुक्त ने अपील की है कि वह पैनिक न करें और अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें, क्योंकि इससे सॉफ्टवेयर पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें. हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत बनायें और किसी भी शिकायत पर त्वरित प्रतिक्रिया दें. बैठक में डीडीसी सौरभ भुवनिया, एसडीओ कुमार रजत सहित तेल विपणन कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

इन एजेंसी ने भी जारी किये नंबर
झलक इंडेन, डोरंडा- 6204801046, 6204801051
एसके गैस सर्विस बारियातू- 7033632177 व 8809313177
वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा- 9430329616

आपकी मदद करेंगे ये दो नंबर
1800-123-121111 : पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने के इच्छुक ग्राहक इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क सकते हैं.
9430328080 : यह ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर है. इस पर एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी दें.

TAGGED:'Abua Saathi' HelplineBihar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सजा की जगह हरियाली की जिम्मेदारी: हाईकोर्ट ने बुजुर्ग को 20 पौधे लगाने और एक साल सजा की जगह हरियाली की जिम्मेदारी: हाईकोर्ट ने बुजुर्ग को 20 पौधे लगाने और एक साल
अगली ख़बर चांदी और सोने में भारी गिरावट, 12,000 रुपये तक का नुकसान, युद्ध के बीच गोल्ड क्य चांदी और सोने में भारी गिरावट, 12,000 रुपये तक का नुकसान, युद्ध के बीच गोल्ड क्य

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?