गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जहरीला पानी बना मौत का कारण: हरियाणा में 12 लोगों की जान गई, कई अस्पताल में भर्त
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जहरीला पानी बना मौत का कारण: हरियाणा में 12 लोगों की जान गई, कई अस्पताल में भर्त

जहरीला पानी बना मौत का कारण: हरियाणा में 12 लोगों की जान गई, कई अस्पताल में भर्त

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 16, 2026 8:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
जहरीला पानी बना मौत का कारण: हरियाणा में 12 लोगों की जान गई, कई अस्पताल में भर्त
साझा करें

इंदौर
इंदौर में जहरीले पानी पीने की वजह से हुई मौतों के बाद हरियाणा के पलवल में भी संक्रमित पानी की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो सप्ताह में ही कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की मौत हेपेटाइटिस-बी के कारण बताई गई है।

हेपेटाइटिस-बी से संक्रिमत पाए गए कई लोग
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पलवल जिले के हथीन उपमंडल के छांयसा गांव में लोगों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तैनात की गयी है। गांव में 400 से अधिक लोगों की जांच की गई है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि मृतकों की संख्या इससे अधिक है और इनमें कुछ युवा भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में से चार लोग हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित पाए गए। अन्य तीन मामलों में मौत के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल खाद्य विषाक्तता और दूषित पेयजल की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। हेपेटाइटिस-बी एक गंभीर यकृत संक्रमण है, जो हेपेटाइटिस-बी वायरस (एचबीवी) के कारण होता है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम रक्त के नमूने और अन्य नमूने एकत्र कर जांच कर रही है। जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता थी, उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छयांसा गांव की कुल जनसंख्या 5700 के करीब है। यहां एक मेडिकल टीम तैनात की गई है जो कि डोर टु डोर जाकर लोगों का चेकअप और स्क्रीनिंग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 27 जनवरी से 11 फरवरी के बीच सात लोगों की मौत हुई थी। इनमें से चार की मौत लिवर फेल हो जाने की वजह से हुई। मरने वालों की आयु 9 साल से लेकर 65 साल तक थी। ज्यादातर लोगों ने बुखार, पेट में दर्द, दस्त और सिरदर्द की शिकायत की थी।

इंदौर में जहरीले पानी ने ले ली थीं 16 जानें
मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पूरे देश में पीने के पानी को लेकर चिंता समा गई है। पलवल मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतिंदर वशिषठ् ने कहा कि लगभग 1500 लोगों की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा उनसे जुड़े लोगों की भी स्क्रीनिंग होगी। कम से कम 800 लोगों को ओपीडी में देखा गया है और जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल लिया गया है। 210 लोगों में दो को हेपेटाइटिस बी है और 9 लोगों को हेपेटाइटिस सी है। इन मरीजों को अस्पाल में भर्ती करवाया गया है।

 

TAGGED:HaryanaToxic water causes death
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ऑनलाइन FIR से नंबर निकाल कर सैकड़ों को ठगा ऑनलाइन FIR से नंबर निकाल कर सैकड़ों को ठगा
अगली ख़बर स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?