शुक्रवार, फरवरी 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: तोगड़िया का बड़ा बयान: शंकराचार्य–योगी विवाद पर बोले ‘परिवार में तकरार सामान्य’
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - तोगड़िया का बड़ा बयान: शंकराचार्य–योगी विवाद पर बोले ‘परिवार में तकरार सामान्य’

तोगड़िया का बड़ा बयान: शंकराचार्य–योगी विवाद पर बोले ‘परिवार में तकरार सामान्य’

UB News Network
Last updated: जनवरी 27, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 सप्ताह पहले
तोगड़िया का बड़ा बयान: शंकराचार्य–योगी विवाद पर बोले ‘परिवार में तकरार सामान्य’
साझा करें

अयोध्या
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अयोध्या पहुंचे। उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने रामलला का दर्शन कराया। इसके पहले तीर्थ क्षेत्र भवन रामकोट में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजनीय हैें। भाइयों में तकरार हो जाती है लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा।
 
प्रवीण तोगड़िया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर निर्माण का होना देशवासियों के लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है। उन्होंने अयोध्या वासियों को इसका श्रेय देते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों व पूरा देश इस लड़ाई में अंतिम 40 साल में साथ खड़ा हुआ और गिलहरी की तरह अपनी भूमिका निभाई। साढ़े चार सौ साल तक यह लड़ाई अवध के लोगों ने लड़ी। यहां के पूर्वजों ने इस लड़ाई के लिए संकल्प लेकर नंगे पाव रहे और उपानह (पदवेश) का त्याग कर दिया।

शंकराचार्य और योगी दोनों पूजनीय
उन्होंने एक सवाल पर कोई टिप्पणी किए बिना कहा कि शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों हमारे लिए पूजनीय है। भाईयों में आपस में तकरार हो जाती है लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने चारों धाम यात्रा में गैर हिन्दूओं का प्रवेश वर्जित कर बहुत पुण्य का काम किया है। उन्होंने मांग की कि हिंदू मंदिरों के बाहर फूल व पूजा सामग्री भी बेचने से भी गैर हिन्दूओं को वंचित किया जाना चाहिए।

इसी तरह से एसआईआर मामले पर उनका कहना था कि हिन्दुस्थान में किसी घुसपैठिए व बांग्लादेशी को रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें बाहर किया जाना चाहिए। इसके अलावा यूजीसी के संशोधित प्रावधानों पर कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे इसलिए हिन्दू समाज में जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

 

TAGGED:Togadiatop-newsUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गणतंत्र दिवस की झांकियों में छाई ‘लखपति दीदी’, महिला आत्मनिर्भरता की झलक गणतंत्र दिवस की झांकियों में छाई ‘लखपति दीदी’, महिला आत्मनिर्भरता की झलक
अगली ख़बर कहां जाएं शिकायत लेकर सवर्ण? UGC रूल्स को चुनौती, SC में पहुंचा मामला कहां जाएं शिकायत लेकर सवर्ण? UGC रूल्स को चुनौती, SC में पहुंचा मामला

ये भी पढ़ें

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

पंचशील समझौते के पीछे क्या थी रणनीति? CDS चौहान ने तिब्बत पर खोला राज

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मे

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

शनि प्रदोष व्रत 2026: साल का पहला व्रत कल, करें खास उपाय और पाएं शनि दोष से मुक्

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?