बुधवार, अप्रैल 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: तिलक वर्मा भी रह गए हैरान, वैन डेर ने ‘सुपरमैन’ बन लपका मैच पलटने वाला कैच
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - तिलक वर्मा भी रह गए हैरान, वैन डेर ने ‘सुपरमैन’ बन लपका मैच पलटने वाला कैच

तिलक वर्मा भी रह गए हैरान, वैन डेर ने ‘सुपरमैन’ बन लपका मैच पलटने वाला कैच

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 19, 2026 6:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
तिलक वर्मा भी रह गए हैरान, वैन डेर ने ‘सुपरमैन’ बन लपका मैच पलटने वाला कैच
साझा करें

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने शानदार डाइव लगाकर हवा में हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उनके इस बेहतरीन प्रयास से तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया। टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर रूलोफ वैन डेर मेरवे एक बार फिर अपनी फुर्ती और फिटनेस की वजह से चर्चा में हैं। 41 साल के मेरवे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं और साउथ अफ्रीका के लिए भी खेल चुके हैं। बाद में उन्होंने नीदरलैंड की ओर से खेलना शुरू किया और 2015 में इस टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वह दुनिया भर की कई टी20 लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं और अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते हैं।

बाउंड्री लाइन पर लपका शानदार कैच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मेरवे ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी, लेकिन वहां तैनात मेरवे तेजी से अपनी दाहिनी ओर दौड़े और हवा में छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ लिया। इस बेहतरीन प्रयास के साथ तिलक वर्मा की पारी का अंत हो गया और मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी इस कैच की सराहना की।

तिलक वर्मा का प्रदर्शन
तिलक वर्मा भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज माने जाते हैं, हालांकि इस टूर्नामेंट में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों पर 31 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों पर 25 और अमेरिका के खिलाफ 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप से पहले उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

भारत ने बनाए 193 रन
टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली। उनकी इस तेज पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नीदरलैंड की ओर से वीक सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट हासिल किए।

 

TAGGED:SportsTilak Varma
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर धान उठाव की रफ्तार धीमी पड़ी भारी, शासन ने मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा को हटाया धान उठाव की रफ्तार धीमी पड़ी भारी, शासन ने मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा को हटाया
अगली ख़बर सुगम दर्शन पूरी तरह निःशुल्क, अफवाहों पर डिप्टी CM मौर्य का बड़ा बयान सुगम दर्शन पूरी तरह निःशुल्क, अफवाहों पर डिप्टी CM मौर्य का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?