रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: धमकी भरे ई-मेल से दहली राजधानी, दो स्कूलों में बम की सूचना पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - धमकी भरे ई-मेल से दहली राजधानी, दो स्कूलों में बम की सूचना पर बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी भरे ई-मेल से दहली राजधानी, दो स्कूलों में बम की सूचना पर बढ़ाई गई सुरक्षा

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 23, 2026 8:42 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
धमकी भरे ई-मेल से दहली राजधानी, दो स्कूलों में बम की सूचना पर बढ़ाई गई सुरक्षा
साझा करें

नई दिल्ली
दिल्ली के दो स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी ई-मेल के जरिए ही धमकी मिली है।

आर्मी पब्लिक स्कूल को मिली धमकी को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ‘हम ईमेल के सोर्स की जांच कर रहे हैं। इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर, स्कूल परिसर को खाली कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं।’ स्कूल प्रशासन ने सोमवार सुबह ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस को बताया गया कि ई-मेल में ऐसा दावा किया गया है कि स्कूल में बम इंस्टॉल कर दिए गए हैं। मालूम हो कि हाल में दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। यही नहीं देशभर में अदालतों को भी इसी तरह से बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। ये सभी अफवाहें झूठी साबित हुईं, फिर भी इनसे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स में दहशत जरूर फैली है।

बीते हफ्ते भी मिली थी धमकी
बीते हफ्ते गुरुवार को भी दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग मौके पर पहुंची। जिसके बाद एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के बाद सामने आया कि ई-मेल के जरिए सिर्फ अफवाह फैलाई गई। ई-मेल के ही जरिए द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

9 फरवरी को मिली थी 10 स्कूलों को धमकी
वहीं 9 फरवरी (सोमवार) को कम से कम 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले थे। इसके बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया था।

TAGGED:Bomb threat looms over DelhiDelhitop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर छात्रा के साथ अभद्रता पर बवाल, यूपी में नस्लीय टिप्पणी से बढ़ा आक्रोश छात्रा के साथ अभद्रता पर बवाल, यूपी में नस्लीय टिप्पणी से बढ़ा आक्रोश
अगली ख़बर सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका! UPSC 2026 के आवेदन कल होंगे बंद सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका! UPSC 2026 के आवेदन कल होंगे बंद

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?