मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: धमकी से हड़कंप: राजस्थान के कई पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर, सीकर और जैसलमेर में कामक
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - धमकी से हड़कंप: राजस्थान के कई पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर, सीकर और जैसलमेर में कामक

धमकी से हड़कंप: राजस्थान के कई पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर, सीकर और जैसलमेर में कामक

UB News Network
Last updated: मार्च 10, 2026 8:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 1 महीना पहले
धमकी से हड़कंप: राजस्थान के कई पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर, सीकर और जैसलमेर में कामक
साझा करें

जयपुर

राजस्थान में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदेश के कई जिलों में स्थित पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया गया है और दावा किया गया है कि दोपहर एक बजे गैस बम विस्फोट किए जाएंगे।

धमकी भरा मेल सामने आते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर जिन-जिन इमारतों में पासपोर्ट कार्यालय संचालित हो रहे हैं, उन्हें तत्काल खाली करवा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा जांच की जा रही है।

सीकर में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया
सीकर जिले में भी पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जयपुर से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है, जो परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच कर रहा है।

जैसलमेर में कार्यालय बंद, बिल्डिंग खाली
जैसलमेर में धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ताला लगवा दिया। साथ ही पूरी बिल्डिंग को एहतियातन खाली करवा दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

कई जिलों में एक साथ मिले धमकी भरे ई-मेल
सूत्रों के अनुसार, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, अजमेर, कोटा और भीलवाड़ा जिलों के पासपोर्ट कार्यालयों को भी इसी तरह के ई-मेल प्राप्त हुए हैं। सभी जिलों में पुलिस ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी है और मेल की जांच के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पोस्ट ऑफिस परिसरों में संचालित होते हैं पासपोर्ट कार्यालय
गौरतलब है कि राजस्थान के कई जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र पोस्ट ऑफिस परिसरों में ही संचालित किए जा रहे हैं। इसी कारण धमकी मिलने के बाद संबंधित डाकघर भवनों को भी खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

TAGGED:bombpassport officesRajasthan
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर स्वास्थ्य सुविधाओं पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, पंजाब सरकार से ICU और डॉक्टरों क स्वास्थ्य सुविधाओं पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, पंजाब सरकार से ICU और डॉक्टरों क
अगली ख़बर विश्व कप टालना मुश्किल: मुख्य संचालन अधिकारी ने कहा– तैयारियां और पैमाना बहुत बड विश्व कप टालना मुश्किल: मुख्य संचालन अधिकारी ने कहा– तैयारियां और पैमाना बहुत बड

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?