शनिवार, अप्रैल 11, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जालंधर में 50 साल पुराने घरों में रहने वालों को नहीं होने देंगे बेघर: CM Mann
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जालंधर में 50 साल पुराने घरों में रहने वालों को नहीं होने देंगे बेघर: CM Mann

जालंधर में 50 साल पुराने घरों में रहने वालों को नहीं होने देंगे बेघर: CM Mann

UB News Network
Last updated: जनवरी 14, 2026 1:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
जालंधर में 50 साल पुराने घरों में रहने वालों को नहीं होने देंगे बेघर: CM Mann
साझा करें

जालंधर.

आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े कई अहम जनहित मुद्दों को उनके समक्ष मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

नितिन कोहली ने बताया कि अंबेडकर नगर के संदर्भ में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि किसी भी हालत में किसी का भी बसा हुआ घर नहीं तोड़ा जाएगा और किसी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा अंबेडकर नगर के हित में लिए गए निर्णय पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जताई, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसी प्रकार लद्देवाली फ्लाईओवर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने तुरंत डीसी और नगर निगम कमिश्नर को मौके पर ही सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि फ्लाईओवर को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और आम जनता के लिए खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतों से राहत मिल सके।

नितिन कोहली ने सिविल अस्पताल में मेडिको-लीगल मामलों के लिए एक अलग वार्ड बनाने की महत्वपूर्ण मांग भी रखी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सके और ऐसे मामलों का निपटारा व्यवस्थित तरीके से हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मांग को भी गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही चौगिट्टी सरकारी स्कूल को तंग और भीड़भाड़ वाली गलियों से निकालकर किसी खुली और उपयुक्त जगह पर स्थानांतरित करने का मुद्दा भी मजबूती से उठाया गया, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस विषय पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए सकारात्मक रुख दिखाया।

मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक दूरदर्शी, संवेदनशील और विकास-केन्द्रित नेता हैं, जो जनता की भावनाओं को समझते हुए जमीनी स्तर पर ठोस फैसले लेने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न केवल मुद्दों को सुनते हैं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में तुरंत कदम भी उठाते हैं। जालंधर सेंट्रल के विकास के प्रति उनका सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता वाकई सराहनीय है।

नितिन कोहली ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में जालंधर सेंट्रल क्षेत्र में विकास कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे और मुख्यमंत्री की विकासोन्मुख सोच का सकारात्मक प्रभाव सीधे जनता तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े ठोस फैसलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

TAGGED:CM MannPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भजनलाल शर्मा सरकार की युवा कल्याण नीति से राजस्थान बनेगा सशक्त और स्वावलंबी भजनलाल शर्मा सरकार की युवा कल्याण नीति से राजस्थान बनेगा सशक्त और स्वावलंबी
अगली ख़बर हरियाणा लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर भर्ती परीक्षाएं अचानक कीं स्थगित हरियाणा लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर भर्ती परीक्षाएं अचानक कीं स्थगित

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?