गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सेहत का खजाना है यह आम-सा मसाला, इसके पानी से शरीर को मिलती है जबरदस्त ताकत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - सेहत का खजाना है यह आम-सा मसाला, इसके पानी से शरीर को मिलती है जबरदस्त ताकत

सेहत का खजाना है यह आम-सा मसाला, इसके पानी से शरीर को मिलती है जबरदस्त ताकत

UB News Network
Last updated: दिसम्बर 29, 2025 9:47 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
सेहत का खजाना है यह आम-सा मसाला, इसके पानी से शरीर को मिलती है जबरदस्त ताकत
साझा करें

 नई दिल्ली

हम सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर सेहत पर नजर आता है। अजवाइन एक ऐसा भारतीय मसाला है, जो औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। अजवाइन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। खासकर जब इसे पानी में भिगोकर या उबालकर पिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आप इसे हर मौसम में अपनी डाइट में शामिल करके सेहत में कई बदलाव देख सकते हैं।

पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त
पेट की समस्याओं के लिए अजवाइन का पानी बेहतरीन उपाय है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीना पेट को साफ और हल्का बनाता है।

वजन कम करने के लिए अच्छा
अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो अजवाइन का पानी बेहतरीन ऑप्शन है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है और शरीर हल्का महसूस होता है।

शरीर से निकलते हैं टॉक्सिन्स
अजवाइन पानी एक तरह का नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

हार्मोन और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद
ब्लड शुगर और हार्मोन बैलेंस को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन पानी पिएं। यह डायबिटीज और हार्मोनल इंबैलेंस से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सूजन की परेशानी में राहत
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका पानी पीने से हाथ या पैरों के सूजन से राहत पा सकते हैं। साथ ही, यह बैक्टीरिया और वायरस को रोकने की क्षमता रखता है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा
अजवाइन का पानी शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा की डेड स्किन हटती है और नेचुरल ग्लो आता है। बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। यह ड्राईनेस कम करता और नए बालों को मजबूत बनाता है।

अजवाइन पानी कैसे बनाएं?
    1-2 चम्मच अजवाइन लें।
    रातभर पानी में भिगो दें या हल्का उबालें।
    सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं।
    स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू या शहद मिला सकते हैं।

 

TAGGED:Healthkitchen spicesuperfood
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शिवराज सिंह चौहान का क्रिकेट मैच में धमाल, सांसद खेल महोत्सव में मारे चौके-छक्के शिवराज सिंह चौहान का क्रिकेट मैच में धमाल, सांसद खेल महोत्सव में मारे चौके-छक्के
अगली ख़बर उज्जैन के महाकाल मंदिर में साल के आखिरी रविवार को पहुंचे डेढ़ लाख भक्त, सर्दियों

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?