रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगी नई दिशा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगी नई दिशा

मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगी नई दिशा

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 6:54 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगी नई दिशा
साझा करें

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन एवं युवा-हितैषी सोच के अनुरूप महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कपिध्वज करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम कल 31 जनवरी को सूरजपुर जिले के भटगांव स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने करियर मार्गदर्शक एवं मोशन कोचिंग संस्थान, कोटा के संस्थापक एवं सीईओ श्री नितिन विजय (एनवी सर) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और हजारों विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के माध्यम से करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा बदलते शैक्षणिक परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए करेंगे तैयार

तेजी से बदलते प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के समक्ष सही मार्गदर्शन का अभाव एक बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट कर सकें।

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम की सभी तैयारियां स्टेडियम ग्राउंड, भटगांव में पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 01ः00 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों की सुविधा, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश के विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम में सहभागिता करें और एनवी सर के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सही दिशा देने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करती रहेगी।

हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स एवं करियर चयन को लेकर मार्गदर्शन की तलाश में हैं। इस पहल से क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रेरणा और नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

TAGGED:ChhattisgarhMinister Lakshmi Rajwade
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पार्टी बचाने की रणनीति! कुशवाहा का मास्टरस्ट्रोक, असंतुष्ट आलोक को सौंपी प्रदेश पार्टी बचाने की रणनीति! कुशवाहा का मास्टरस्ट्रोक, असंतुष्ट आलोक को सौंपी प्रदेश
अगली ख़बर योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?