सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शातिरों का अनोखा भेष: बोलेरो को बनाया एंबुलेंस, कॉपर और एल्युमिनियम की चोरी करते
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - शातिरों का अनोखा भेष: बोलेरो को बनाया एंबुलेंस, कॉपर और एल्युमिनियम की चोरी करते

शातिरों का अनोखा भेष: बोलेरो को बनाया एंबुलेंस, कॉपर और एल्युमिनियम की चोरी करते

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 8, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
शातिरों का अनोखा भेष: बोलेरो को बनाया एंबुलेंस, कॉपर और एल्युमिनियम की चोरी करते
साझा करें

बिलासपुर
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मरों से कॉपर और एल्युमिनियम वायर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य बोलेरो को एंबुलेंस के रूप में तैयार कर पुलिस और लोगों को भ्रमित करते थे।

कब्जे से 17.30 लाख का चोरी का माल जब्त
इसी वाहन से ट्रांसफार्मरों से चोरी किए गए कॉपर और एल्युमिनियम को कबाड़ी के ठिकाने तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 लाख 30 हजार रुपये का चोरी का माल, वाहन और औजार जब्त किए हैं।
 
जांजगीर-चांपा जिले के एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि शिवरीनारायण क्षेत्र में जनवरी माह के दौरान ट्रांसफार्मर चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। बिजली विभाग के इंजीनियर ने अपनी शिकायत में बताया कि 13–14 जनवरी की रात रोड दुरपा के पास लगे पुराने ट्रांसफार्मर से करीब 230 किलो कॉपर चोर ले गए हैं।

इसी तरह 22 जनवरी को लोहर्सी के पास लगे ट्रांसफार्मर से लगभग 200 किलो कॉपर वायर चोरी होने की रिपोर्ट धनंजय यादव ने शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों ने निर्देश पर स्पेशल टीम का गठन किया गया।
संगठित गिरोह इस तरह की चोरी में लिप्त

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और पूर्व अपराध रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि एक संगठित गिरोह इस तरह की चोरी में लिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा परसाडीह में रहने वाले अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर और केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपित के कब्जे से ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम वायर, चार मोबाइल, छोटा हाथी वाहन, बोलेरो, कटर मशीन, ब्लेड और पाना-पेंचिस जब्त किए हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने कापर और एल्यूमिनियम चोरी के मामले में अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी (26), संतोष भास्कर (38), वीरेंद्र सुमन (39), राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी (20), अमन रात्रे (20) और राज आर्यन उर्फ रोहित वानी (21) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित मस्तूरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

10 से अधिक चोरी की घटनाएं सामने आईं
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि गिरोह ने मुलमुला और अकलतरा क्षेत्र सहित अन्य गांवों में भी एल्युमिनियम केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके अलावा बलौदाबाजार और बिलासपुर जिले में भी पूर्व में चोरी की वारदातों में शामिल रहे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा 10 से अधिक चोरी की घटनाएं करना सामने आई हैं। आरोपित और उसके सहयोगियों के खिलाफ पूर्व में भी भाटापारा ग्रामीण, गिधौरी, मस्तूरी और पचपेड़ी थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

चोरी का तांबे और एल्यूमिनियम जब्त
पूछताछ में पता चला है कि शहर में चोरी के तांबा और एल्यूमिनियम को खपाया जा रहा है। इधर बताया जा रहा है कि शहर के करबला, शनिचरी, सरकंडा, कोनी, उसलापुर ओवरब्रिज, तिफरा ओवरब्रिज और सिरगिट्टी क्षेत्र में तांबा और एल्यूमिनियम खरीदने वालों के बड़े यार्ड हैं।
 

TAGGED:ChhattisgarhCopper-aluminum thefttop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर खौफनाक हादसा: लौह अयस्क से भरे ट्रक ने बाइक को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटने से दो की खौफनाक हादसा: लौह अयस्क से भरे ट्रक ने बाइक को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटने से दो की
अगली ख़बर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग से अफरा-तफरी, मरीजों ने छोड़ा अस्पताल धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग से अफरा-तफरी, मरीजों ने छोड़ा अस्पताल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?