शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: न्यूजीलैंड के सामने वनडे में इन भारतीय खिलाड़ियों का चला बल्ला, विराट और रोहित भ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - न्यूजीलैंड के सामने वनडे में इन भारतीय खिलाड़ियों का चला बल्ला, विराट और रोहित भ

न्यूजीलैंड के सामने वनडे में इन भारतीय खिलाड़ियों का चला बल्ला, विराट और रोहित भ

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 8:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
न्यूजीलैंड के सामने वनडे में इन भारतीय खिलाड़ियों का चला बल्ला, विराट और रोहित भ
साझा करें

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। फैंस वाइट बॉल क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपर स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते हुए देखने के लिए बेताब हैं। दोनों इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों में अगर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले भारतीयों की लिस्ट देखें तो दोनों टॉप 5 में नहीं है। इनसे ऊपर रविंद्र जडेजा और गौतम गंभीर तक हैं।
 
दोनों टीमों को मिलाकर टॉप 10 में न्यूजीलैंड का सिर्फ एक खिलाड़ी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट की बात करें तो टॉप 10 में न्यूजीलैंड का सिर्फ एक खिलाड़ी है। लिस्ट में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को रखा गया है जिन्होंने कम से कम 250 गेंदों का सामना किया है। लिस्ट में 5 ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर है। इनमें से 4 भारतीय हैं।

टॉप पर कीवी बल्लेबाज
टॉप 10 में मौजूद न्यूजीलैंड के इकलौते खिलाड़ी जेस राइडर लिस्ट में शीर्ष पर हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 11 मैचों में 107.77 के स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर भारत के केएल राहुल हैं जिनका स्ट्राइक रेट 106.14 का है।

भारतीयों में केएल राहुल शीर्ष पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो शीर्ष पर केएल राहुल हैं। उन्होंने 8 मैच में 106.14 की औसत से 328 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं जिन्होंने 12 मैच में 104.7 की औसत से रन बनाए हैं। टॉप 5 में सिर्फ यही दो खिलाड़ी हैं जो अभी खेल रहे हैं।

एआई से तैयार ग्राफिक्स
गिल के बाद विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंदर सहवाग का नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैच में 103.95 की औसत से 1157 रन बनाए हैं। भारतीयों की लिस्ट में चौथे नंबर पर महान ऑलराउंडर कपिल देव हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 मैच में 102.24 की औसत से 684 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा टॉप 10 में नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में पांचवें पर गौतम गंभीर, छठे पर हार्दिक पांड्या, सातवें पर श्रेयस अय्यर, आठवें पर रविंद्र जडेजा, नौंवे पर विराट कोहली और दसवें पर सचिन तेंदुलकर हैं। रोहित शर्मा 85.84 के स्ट्राइक रेट के साथ लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।
 
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी का नाम- स्ट्राइक रेट

1. केएल राहुल- 106.14
2. शुभमन गिल- 104.7
3. वीरेंदर सहवाग- 103.95
4. कपिल देव- 102.24
5. गौतम गंभीर- 99.54
6. हार्दिक पांड्या- 98.82
7. श्रेयस अय्यर- 98.38
8. रविंद्र जडेजा- 97.72
9. विराट कोहली- 95.5
10. सचिन तेंदुलकर- 95.36

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2025
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में तीसरा 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

 

TAGGED:SportsVirat or Rohit
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अपराध बढ़ने का आरोप: कांग्रेस का थाने में जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबा अपराध बढ़ने का आरोप: कांग्रेस का थाने में जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबा
अगली ख़बर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में टिकटॉक की एंट्री, वीडियो कंटेंट पार्टनर घोषित

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?