रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, आगामी सप्ताह बूंदाबांदी के संकेत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, आगामी सप्ताह बूंदाबांदी के संकेत

राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, आगामी सप्ताह बूंदाबांदी के संकेत

UB News Network
Last updated: फ़रवरी 13, 2026 8:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, आगामी सप्ताह बूंदाबांदी के संकेत
साझा करें

जयपुर

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहे। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 9.4, सीकर में 9.5, करौली और पाली में 9.6 तथा लूणकरणसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जयपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर और प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जो बादल छाए रहे, वे एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थे। हालांकि नमी का स्तर कम होने के कारण बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 18 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 15 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (12 फरवरी, डिग्री सेल्सियस में)

अजमेर: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 13.9
भीलवाड़ा: अधिकतम 27.5, न्यूनतम 14.9
अलवर: अधिकतम 24.5, न्यूनतम 10
जयपुर: अधिकतम 27.8, न्यूनतम 15.2
पिलानी: अधिकतम 27.2, न्यूनतम 10
सीकर: अधिकतम 25.2, न्यूनतम 9.5
कोटा: अधिकतम 28.1, न्यूनतम 13.6
चित्तौड़गढ़: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 14.2
उदयपुर: अधिकतम 27.4, न्यूनतम 14.8
बाड़मेर: अधिकतम 31.4, न्यूनतम 15.8
जैसलमेर: अधिकतम 27.8, न्यूनतम 12.3
जोधपुर: अधिकतम 29.5, न्यूनतम 16.3
बीकानेर: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 10.8
चूरू: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.4
गंगानगर: अधिकतम 24.7, न्यूनतम 12.3
बारां: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 11.4
जालोर: अधिकतम 29.8, न्यूनतम 15.7
सिरोही: अधिकतम 24.3, न्यूनतम 11.5
फतेहपुर: अधिकतम 26, न्यूनतम 5.9
करौली: अधिकतम 28.2, न्यूनतम 9.6
दौसा: अधिकतम 29.1, न्यूनतम 11.1
प्रतापगढ़: अधिकतम 27.3, न्यूनतम 16.6
झुंझुनूं: अधिकतम 26, न्यूनतम 10.1
पाली: अधिकतम 28.8, न्यूनतम 9.6

TAGGED:Rajasthanweather
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर क्या 60% महंगाई भत्ता बनेगा बेस सैलरी का आधार? समझें 8वें वेतन आयोग का पैटर्न क्या 60% महंगाई भत्ता बनेगा बेस सैलरी का आधार? समझें 8वें वेतन आयोग का पैटर्न
अगली ख़बर नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मु नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मु

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?