मंगलवार, अप्रैल 28, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सफेद बाल उखाड़ने का सच: फैलते हैं या नहीं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बाल काले
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - सफेद बाल उखाड़ने का सच: फैलते हैं या नहीं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बाल काले

सफेद बाल उखाड़ने का सच: फैलते हैं या नहीं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बाल काले

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 6:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
सफेद बाल उखाड़ने का सच: फैलते हैं या नहीं? एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बाल काले
साझा करें

आजकल लोग कई तरह की समस्या का शिकार होने लगे हैं। सेहत से लेकर स्किन और बालों तक की समस्याएं इन दिनों लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। इन्हीं में से एक बालों का असमय सफेद होना है। बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही अक्सर सफेद बालों की वजह बनते हैं।

सफेद बालों के नजर आते ही कई लोग इन्हें तोड़कर फेंक देते हैं, लेकिन कई लोग ऐसा मानते हैं कि सफेद बालों को तोड़ने पर यह बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कोई नहीं जानता है। असल में यह बात सच नहीं है और ऐसा खुद एक्सपर्ट्स का मानना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए इन्हें तोड़ना ही एक उपाय है। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी अपने बालों का रंग नेचुरली काला कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं बालों को नेचुरली काला-

मेहंदी और कॉफी
मेहंदी और कॉफी भी बालों का काला करने का रामबाण उपाय माना जाता है। बालों को लाल-भूरा रंग देने वाली मेहंदी में जब आप कॉफी मिलाते हैं, तो इससे बालों को काला रंग मिलता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप गर्म कॉफी में ठंडा होने के बाद मेहंदी पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। रात भर इस पेस्ट को ऐसे ही रखा रहने दें और फिर अगले दिन बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में बालों को धो लें।

चाय का पानी
चाय कई लोगों की पसंदीदा ड्रिंक होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मन को शांति देने वाली यही चाय आपके बालों को भी काला कर सकती है। अगर आप नेचुरली अपने बाल काले करना चाहते हैं, तो इसके चाय के पानी का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद टैनिक एसिड बालों को नेचुरल काला रंग देता है। इसके लिए चाय की पत्तियों को एक कप पानी में उबालें और ठंडा होने पर इसे छान लें। अब शैंपू करने के बाद अपने बालों को इस पानी से धो लें। इसे 10-15 मिनट लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

आंवला और शिकाकाई
अगर आप अपने बालों के लिए नेचुरली काला बनाना चाहते हैं, तो आंवला और शिकाकाई एक बढ़िया विकल्प है। इसके पाउडर को बराबर मात्रा लें और फिर इसमें पानी या दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाकर 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से फायदा नजर आएगा।

 

TAGGED:hair blackHealth
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड में पुराने वाहनों के फिटनेस नियम हुए सख्त झारखंड में पुराने वाहनों के फिटनेस नियम हुए सख्त
अगली ख़बर शिक्षा राज़्यमंत्री मदन दिलावर से शहर के प्रबुद्धजनों ने की शिष्टाचार भेंट’ शिक्षा राज़्यमंत्री मदन दिलावर से शहर के प्रबुद्धजनों ने की शिष्टाचार भेंट’

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?