सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंदौर में आज होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - इंदौर में आज होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच

इंदौर में आज होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच

UB News Network
Last updated: जनवरी 18, 2026 12:02 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
इंदौर में आज होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच
साझा करें

इंदौर.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को होने वाले वनडे मैच से पहले ही शहर में प्रशंसकों पर क्रिकेट का खुमार चढ़ गया है। इसकी एक झलक शनिवार को देखने मिली। जब से टीमें दोनों टीमें इंदौर पहुंची हैं अपने स्टार खिलाड़ियों को एक झलक पाने के लिए प्रशंसक टीम होटल और स्टेडियम के बाहर नजर आने लगे थे।

बता दें कि इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और इंदौर में जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा करेगी। ऐसे में इस मैच के लिए रोमांच और भी बढ़ गया है। किसी भी आयोजन को इंदौर की जनता किसी उत्सव की तरह मनाती है और शनिवार को भी नजारें अलग नहीं थे। इस मैच के लिए शहर में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है।
शनिवार को भी दिनभर होलकर स्टेडियम के आसपास की सड़कें क्रिकेट प्रशंसकों से पटी रहीं।

युवाओं की संख्या इसमें ज्यादा थी। कई महिला-पुरुष अपने बच्चों को भी लेकर स्टेडियम की ओर पहुंचे थे कि किसी तरह स्टार खिलाड़ियों की एक झलक मिल जाए। बुजुर्गों की संख्या भी कम नही थी। कई प्रशंसक देर रात तक स्टेडियम के बाहर रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल की जर्सी बेच रहे दुकानदारों से पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सी लेते भी दिखाई दिए।

प्रशंसकों से घिरी टीम
भारतीय टीम दोपहर के सत्र में अभ्यास के लिए होलकर स्टेडियम पहुंची थी। तभी से स्टेडियम में किसी तरह प्रवेश करने के लिए कई प्रशंसक जुगाड़ में लगे रहे। स्थिति यह हो गई कि स्टेडियम के बाहर और रेसकोर्स रोड पर बड़ी संख्या में प्रशंसक नजर आने लगे थे। करीब चार घंटे के अभ्यास के बाद जब भारतीय टीम के खिलाड़ी बस से बाहर निकलकर होटल की ओर जा रहे थे, तो प्रशंसक स्टार खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े और टीम बस प्रशंसकों से घिर गई।
सभी मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाते रहे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी इन्हें काबू नहीं कर पा रहे थे। बस प्रशंसकों की इस भीड़ में धीमी गति से बमुश्किल बाहर निकली। टीम के स्टेडियम से निकलने के काफी देर बाद तक प्रशंसक वहीं डटे रहे।

यह भी जानें

  1. 8वां वनडे मैच खेला जाएगा होलकर स्टेडियम में
  2. 29वां अंतरराष्ट्रीय वनडे खेला जाएगा इंदौर में
  3. 7 मैच हुए हैं इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभी तक। सभी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।
  4. 418 रन भारत ने बनाए थे इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में। यह भारत का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है।
  5. 399 रन बनाए थे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में, यह होलकर स्टेडियम में भारत का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
  6. 2023 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की टीम इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेलेगी। यह इस स्टेडियम में दोनों के बीच दूसरा मैच है।
  7. 90 रनों से जीती थी भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पिछले वनडे मैच में।

मैच के दौरान साफ पानी की चिंता…
होलकर स्टेडियम में मैच देखने आने वाले प्रशंसकों सहित तमाम लोगों के लिए स्वच्छ पानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) द्वारा आरओ वाटर के जार स्टेडियम परिसर में लगवाए जा रहे हैं। मैच के दौरान करीब 15 हजार पानी के जार लगाए जाएंगे, जिसमें तीन लाख लीटर पानी की खपत रहेगी। साथ ही कचरा प्रबंधन के लिए भी टीम तैनात की गई है। मैच के दौरान निकलने वाले कचरे से खाद बनाने के लिए परिसर में ही पहले चरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित ने बताया कि स्टेडियम में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाती है। इस बार भी आरओ का पानी प्रशंसकों के लिए निश्शुल्क उपलब्ध रहेगा। स्टेडियम परिसर में विभिन्न स्थानों पर पानी के काउंटर लगाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रशंसक को परेशान न होना पड़े। स्टेडियम की गैलरी में पानी या अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

स्टेडियम में मैच के दौरान जो भी कचरा निकलता है उसे भी खाद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कचरे से खाद बनाने के क्रम में एक चरण स्टेडियम में ही पूरा किया जाता है। इसके लिए भी स्वच्छताकर्मियों की पूरी टीम मुस्तैद रहेगी। हमारा उद्देश्य है कि स्टेडियम में मैच देखने आने वाले बेहतर अनुभव लेकर लौटें।

TAGGED:Cricket ODIfeaturedMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इंदौर एसआईआर में तार्किक त्रुटि वाले 5.79 लाख मतदाताओं को नोटिस इंदौर एसआईआर में तार्किक त्रुटि वाले 5.79 लाख मतदाताओं को नोटिस
अगली ख़बर एआर रहमान के ‘काम नहीं मिल रहा’ वाले बयान पर BJP और VHP ने दावे पर उठाए सवाल एआर रहमान के ‘काम नहीं मिल रहा’ वाले बयान पर BJP और VHP ने दावे पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?