रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें आगामी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें आगामी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें आगामी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

UB News Network
Last updated: जनवरी 10, 2026 12:13 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
SSC एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें आगामी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल
साझा करें

 नई दिल्ली
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) देश की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक है. यह हर साल केंद्र सरकार की अलग-अलग नौकरियों के लिए SSC CGL, CHSL, MTS, GD Constable, JE जैसी परीक्षाएं कराता है. अब एसएससी ने वर्ष 2026–27 की सभी आने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. एसएससी ने 8 जनवरी 2026 को SSC परीक्षा कैलेंडर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया. इस कैलेंडर में यह जानकारी दी गई है कि किस परीक्षा की नोटिफिकेशन किस महीने आएगी, आवेदन की समय-सीमा क्या होगी और परीक्षा किस अवधि में हो सकती है.

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह कैलेंडर बहुत फायदेमंद है. इसकी मदद से वे जनवरी से दिसंबर 2026 तक होने वाली सभी SSC परीक्षाओं की योजना पहले से बना सकते हैं. इसमें CGL, CHSL, MTS, GD Constable, JE, Stenographer और Selection Post जैसी परीक्षाएं शामिल हैं.

SSC परीक्षा कैलेंडर 2026 क्यों जरूरी है?
हर साल SSC 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए करीब 80 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करता है. 

SSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27 की PDF फाइल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसे डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें.

SSC परीक्षा 2026-27 भर्ती टाइमलाइन

मार्च 2026
16 मार्च – JSA / LDC, SSA / UDC, ASO ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन शुरू
मार्च – CGL 2026, जूनियर इंजीनियर 2026, सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 के लिए आवेदन शुरू

अप्रैल 2026
7 अप्रैल – JSA / LDC, SSA / UDC, ASO ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन समाप्त
अप्रैल – CGL 2026, जूनियर इंजीनियर 2026, सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 के लिए आवेदन समाप्त
अप्रैल – CHSL 2026, स्टेनोग्राफर 2026, हिंदी ट्रांसलेटर 2026 के लिए आवेदन शुरू

मई 2026
7 मई – CHSL, स्टेनोग्राफर, हिंदी ट्रांसलेटर 2026 के लिए आवेदन समाप्त
मई – JSA / LDC, SSA / UDC, ASO ग्रेड 2025 के पेपर 1 एग्जाम
मई-जून – CGL 2026, जूनियर इंजीनियर 2026, सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 के पेपर 1 एग्जाम

जून 2026
जून – CHSL 2026 के पेपर 1 एग्जाम
जून – मल्टी टास्किंग स्टाफ & हवलदार 2026 के लिए आवेदन शुरू

जुलाई 2026
जुलाई – CHSL 2026 के रिजल्ट / एग्जाम जारी होने की संभावना
जुलाई – मल्टी टास्किंग स्टाफ & हवलदार 2026 के लिए आवेदन समाप्त

अगस्त-सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर 2026, हिंदी ट्रांसलेटर 2026 के एग्जाम
CHSL 2026 फाइनल एग्जाम
सितंबर-नवंबर 2026
मल्टी टास्किंग स्टाफ & हवलदार 2026 के एग्जाम

अक्टूबर-नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर 2026 का पेपर 1 एग्जाम
सितंबर-अक्टूबर 2026
CAPFs कांस्टेबल (GD), NIA, SSF, Rifleman (GD) Assam Rifles 2027 के लिए आवेदन

जनवरी-मार्च 2027
CAPFs कांस्टेबल (GD), NIA, SSF, Rifleman (GD) Assam Rifles 2027 के एग्जाम

कैसे कर सकते हैं आवेदन 
जो उम्मीदवार एसएससी की इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं. उन्हें एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. भर्ती से संबंधित अधिसूचना के लिए समय-समय पर एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें.

कौन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षाएं कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक पास छात्रों के लिए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

TAGGED:Education/CareerSSC exam
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कॉपरेटिव पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप में जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया ज कॉपरेटिव पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप में जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया ज
अगली ख़बर गुरुग्राम में 3 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण से जाम और गड्ढों की समस्या में होगी कम गुरुग्राम में 3 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण से जाम और गड्ढों की समस्या में होगी कम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?