मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: 18 से 20 जनवरी तक श्रवण धाम महोत्सव-2026, तैयारियां अंतिम चरण में
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 18 से 20 जनवरी तक श्रवण धाम महोत्सव-2026, तैयारियां अंतिम चरण में

18 से 20 जनवरी तक श्रवण धाम महोत्सव-2026, तैयारियां अंतिम चरण में

UB News Network
Last updated: जनवरी 16, 2026 11:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
18 से 20 जनवरी तक श्रवण धाम महोत्सव-2026, तैयारियां अंतिम चरण में
साझा करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भव्य होगा श्रवण धाम महोत्सव

भक्ति, लोक कला और संस्कृति का संगम बनेगा श्रवण क्षेत्र धाम

अनूप जलोटा और कुमार विश्वास लगाएंगे आयोजन में चार चांद

सरकारी योजनाओं की झलक दिखाएंगे विभागीय स्टाल

लाइट, साउंड और लेजर-शो से सजेगी श्रवण धाम की शाम

अम्बेडकरनगर,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में अम्बेडकर नगर जिले की धार्मिक और पौराणिक धरोहर श्रवण क्षेत्र धाम में तीन दिवसीय श्रवण धाम महोत्सव-2026 का शुभारंभ 18 जनवरी से होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 20 जनवरी तक चलेगा, जिसमें भक्ति, लोक कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं की झांकी का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा भव्य रूप से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला स्थलीय निरीक्षण कर लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
श्रवण क्षेत्र धाम अम्बेडकरनगर की तहसील अकबरपुर (भीटी क्षेत्र) में स्थित है। इसे रामायण काल से जुड़ा पौराणिक स्थल माना जाता है। यह श्रवण कुमार की कथा से संबंधित आस्था का केंद्र है, जहां श्रद्धालु पितृभक्ति और रामभक्ति की भावना से जुड़ते हैं। महोत्सव के माध्यम से इस स्थल को रामायण सर्किट से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है, जिससे पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। तीन दिनों में भजन संध्या, रामलीला, लोक नृत्य, लोक गीत, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम के समय लाइट एंड साउंड शो तथा लेजर शो का भी आयोजन प्रस्तावित है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। प्रत्येक दिन जनपद के साथ-साथ आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचेंगे।

सरकार की नीतियों की दिखेगी झलक
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नीतियों की भी झलक इस महोत्सव में दिखेगी। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और लाभार्थियों से संवाद होगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और पर्यटन प्रचार का भी माध्यम बनेगा।

अनूप जलोटा व कुमार विश्वास होंगे आकर्षण का केंद्र
महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी पहुंच रहे हैं। 18 की शाम भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। 19 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी रचनाओं से लोगों का दिल जीतेंगे। 20 जनवरी को समापन समारोह के दिन अमित दीक्षित रामजी रामलीला के दौरान अपनी प्रस्तुति देंगे। सूचना विभाग अम्बेडकरनगर द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

18 को हवन पूजन से शुरू होगा कार्यक्रम
श्रवण धाम महोत्सव का शुभारंभ 18 जनवरी को सुबह नौ बजे विधिवत पूजन के साथ होगा। सुबह दस बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के संयोजक सत्यम गौड़ होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 12 बजे के बाद महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति पर विभिन्न कार्यक्रम शुरू होंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे लट्ठमार पुष्प होली व मयूर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम साढ़े चार बजे भव्य दीपोत्सव कराया जाएगा। 19 जनवरी की सुबह 11 बजे से किसानों के लिए कार्यक्रम आरम्भ होगा। 19 को ही दोपहर में राजस्थानी लोक नृत्य होगा। इसमें शकुन खान व उनकी टीम प्रस्तुति देगी। सृष्टिधर महत्व की ओर से झारखंड का लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। शाम को तमसा आरती व कवि सम्मेलन होगा।
20 जनवरी की सुबह 8 बजे 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन शुरू होगी। इसके बाद अरुण सिंह की टीम द्वारा हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। राजकीय आईटीआई द्वारा युवा सम्मेलन व जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। शाम 6 कला क्षेत्र फाउंडेशन की तरफ से दक्षिण भारत का लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। 8 बजे अमित दीक्षित की तरफ से रामलीला का आयोजन। इसके बाद रात 10 से 11 के बीच कार्यक्रम का समापन होगा।

श्रवण धाम महोत्सव, अंबेडकर नगर के सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण यूट्यूब लिंक https://youtube.com/@shrawandham-g6p?si=fq3RJbimABjN2ts0 के माध्यम से किया जाएगा। श्रद्धालु एवं दर्शक श्रवण धाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कार्यक्रमों को सीधे देख सकेंगे।

TAGGED:Shravan Dham Festival-2026Uttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नल से जल : ग्रामीण जीवन में आए बदलाव परखेंगे विवि, आईआईटी मद्रास और अंतरराष्ट्री नल से जल : ग्रामीण जीवन में आए बदलाव परखेंगे विवि, आईआईटी मद्रास और अंतरराष्ट्री
अगली ख़बर योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी में औद्योगिक विस्तार को नई रफ्तार, डिफेंस कॉरिडोर योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी में औद्योगिक विस्तार को नई रफ्तार, डिफेंस कॉरिडोर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?