गुरूवार, मई 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल तैयार, प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जब समय आत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल तैयार, प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जब समय आत

अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल तैयार, प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जब समय आत

UB News Network
Last updated: जनवरी 5, 2026 12:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
अनिल कपूर की आइकॉनिक फिल्म ‘नायक’ का सीक्वल तैयार, प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जब समय आत
साझा करें

मुंबई 
      

बॉलीवुड के ‘एवरग्रीन’ एक्टर अनिल कपूर ने यूं तो अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. लेकिन उनकी एक ऐसी फिल्म जिसे सबसे ज्यादा याद किया जाता है, वो है ‘नायक’. साल 2001 में आई ये फिल्म कई लोगों को पसंद आई थी. इसकी कहानी ने आम जनता के दिल को इस तरह छुआ था कि ये फिल्म बाद में जाकर कल्ट साबित हुई. 

‘नायक’ का बन रहा सीक्वल, कब होगा अनाउंस?

‘नायक’ फिल्म को तमिल डायरेक्टर शंकर ने बनाया था. ये उन्हीं की 1999 में आई तमिल फिल्म ‘मुधलवन’ का ऑफिशियल रीमेक थी. जिसमें रानी मुखर्जी, परेश रावल, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर और सौरभ शुक्ला जैसे जाने-माने एक्टर्स शामिल थे. ‘नायक’ तब बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ही चली थी. लेकिन अब इस फिल्म का 25 सालों बाद सीक्वल अनाउंस हुआ है. 

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट, जिन्होंने ‘सनम तेरी कसम’ जैसी हिट रोमांटिक फिल्म बनाई है, उन्होंने ‘नायक 2’ को कंफर्म किया है. उनके पास फिल्म के कॉपीराइट्स हैं. उनका खुलासा है कि वो इस फिल्म को अनिल कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं, जो इसमें एक्टिंग भी करते नजर आएंगे. 

HT को दिए इंटरव्यू में दीपक मुकुट ने कहा, ‘अनिल कपूर और मैं मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं. अभी इसके बारे में कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी कई सारी बातचीत और चर्चाएं चल रही हैं. हां, नायक फिल्म का सीक्वल बनने वाला है और हम दोनों मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.’

प्रोड्यूसर ने बॉम्बे टाइम्स को भी एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो बताते हैं कि फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है. जैसे ही स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी, इसकी शूटिंग शुरू होगी. दीपक मुकुट का कहना है कि वो जल्द ‘नायक 2’ का सीक्वल ऑफिशियली अनाउंस करने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘ये एक लीगेसी प्रोजेक्ट है. लगभग 25 साल हो गए हैं. हर फिल्म की अपना एक किस्मत होती है. जब उसका समय आता है, तो वो हो ही जाती है. और हमें लगा कि अब इसे करने का अच्छा समय है. हमारी आपस में समझ बनी हुई है और हम सब मिलकर इसे कर रहे हैं. इसके अलावा मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा.’

बात करें अनिल कपूर के प्रोजेक्ट्स की, तो एक्टर जल्द यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो ‘सूबेदार’ फिल्म में भी नजर आएंगे, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी.

TAGGED:Anil KapoorEntertainmenttop-news
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सस्ती और दमदार! 80,000 रुपये तक की छूट पर मिल रही है इस SUV की खरीदारी, कीमत 6 ल सस्ती और दमदार! 80,000 रुपये तक की छूट पर मिल रही है इस SUV की खरीदारी, कीमत 6 ल
अगली ख़बर शीतलहर और घने कोहरे ने मचाई हलचल, पचमढ़ी में बर्फ, नौगांव में पारा 1 डिग्री, 19 शीतलहर और घने कोहरे ने मचाई हलचल, पचमढ़ी में बर्फ, नौगांव में पारा 1 डिग्री, 19

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?