रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हेयर फॉल का असली कारण आपकी थाली में! इन 4 चीजों को खाते ही बाल होने लगते हैं कमज
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - हेयर फॉल का असली कारण आपकी थाली में! इन 4 चीजों को खाते ही बाल होने लगते हैं कमज

हेयर फॉल का असली कारण आपकी थाली में! इन 4 चीजों को खाते ही बाल होने लगते हैं कमज

UB News Network
Last updated: जनवरी 8, 2026 9:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
हेयर फॉल का असली कारण आपकी थाली में! इन 4 चीजों को खाते ही बाल होने लगते हैं कमज
साझा करें

नई दिल्ली

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब खान-पान के कारण बाल झड़ने की समस्या एक आम बात हो गई है। हम अक्सर महंगे शैम्पू, तेल और हेयर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन अपनी डाइट पर ध्यान देना भूल जाते हैं।

जी हां, हो सकता है आपके हेयर फॉल की असली वजह आपकी डाइट में ही छिपी हो। दरअसल, हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे बालों की सेहत पर पड़ता है। इसलिए अगर आप भी गिरते बालों से परेशान हैं, तो आपको अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों को तुरंत बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। आइए जानें इन्हीं फूड्स के बारे में, जो बालों के लिए दुश्मन साबित हो सकते हैं।

चीनी

चीनी सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह बालों के झड़ने का एक मुख्य कारण है। जब आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, तो शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ इंसुलिन लेवल पुरुष और महिला दोनों के शरीर में ‘एंड्रोजन’ हार्मोन को एक्टिव कर देता है। यह हार्मोन बालों के फॉलिकल्स को सिकोड़ देता है, जिससे बाल पतले होकर झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, चीनी स्कैल्प में सूजन पैदा करती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं।

हाई-ग्लाइसेमिक फूड्स

मैदा से बनी चीजें जैसे पिज्जा, पास्ता, सफेद ब्रेड और रिफाइंड कार्ब्स शरीर में शुगर की मात्रा को तेजी से बढ़ाते हैं। इन फूड्स से शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा होता है। जो लोग अपनी डाइट में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट ज्यादा लेते हैं, उनमें समय से पहले बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या ज्यादा हो सकती है। इनकी जगह होल ग्रेन को डाइट में शामिल करना एक बेहतर ऑप्शन है।

डाइट सोडा और आर्टिफिशियल स्वीटनर

कई लोग वजन घटाने के चक्कर में सामान्य चीनी की जगह ‘डाइट सोडा’ या ‘शुगर-फ्री’ ऑप्शन को चुनते हैं। इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होता है, जो बालों के फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और स्कैल्प की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप सोडा या ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो यह आपके बालों की चमक छीन सकता है और उन्हें जड़ों से कमजोर बना सकता है।

शराब और कैफीन

शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है। शरीर में पानी की कमी होने पर बाल सूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं। इसके अलावा, शराब शरीर में जिंक के स्तर को कम कर देती है। जिंक बालों की ग्रोथ के लिए एक जरूरी मिनरल है। इसी तरह, बहुत ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी पीना भी शरीर में पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में बाधा डालता है।

इनकी जगह क्या खाएं?

सिर्फ इन चीजों को छोड़ने से काम नहीं चलेगा, आपको अपनी डाइट में कुछ अच्छी चीजें जोड़नी भी होंगी-

    प्रोटीन- अंडे, दालें और पनीर।
    आयरन- पालक, मेथी और अनार।
    ओमेगा-3- अखरोट और अलसी के बीज।

 

TAGGED:hair fallingHealth
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट फाइनल, 15 मई 2026 को मचेगा स अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट फाइनल, 15 मई 2026 को मचेगा स
अगली ख़बर आधी रात का पॉलिटिकल ड्रामा: BJP ने साथी दलों के सामने रखी 56 सीटों और 3 मंत्रियो आधी रात का पॉलिटिकल ड्रामा: BJP ने साथी दलों के सामने रखी 56 सीटों और 3 मंत्रियो

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?