गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सम्राट से RBI गवर्नर की सीधी मीटिंग, सियासी गलियारों में चर्चा तेज—क्या बदलने वा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सम्राट से RBI गवर्नर की सीधी मीटिंग, सियासी गलियारों में चर्चा तेज—क्या बदलने वा

सम्राट से RBI गवर्नर की सीधी मीटिंग, सियासी गलियारों में चर्चा तेज—क्या बदलने वा

UB News Network
Last updated: मार्च 21, 2026 6:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
सम्राट से RBI गवर्नर की सीधी मीटिंग, सियासी गलियारों में चर्चा तेज—क्या बदलने वा
साझा करें

 

पटना

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर से किसी राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कोई बड़ी बात नहीं है। ये रूटीन मीटिंग का हिस्सा माना जाता है। मगर, आरबीआई चीफ ने पटना में न वित्त मंत्री न ही दूसरे डिप्टी सीएम से मुलाकात की बल्कि सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात जरूर हुई। दरअसल, बिहार की राजनीति इस समय उस मोड़ पर खड़ी है, जहां हर छोटी मुलाकात के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच बीजेपी में नए नेता की रेस शुरू है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की पटना विजिट ने सियासी घी का काम किया।

RBI चीफ की मुलाकात के निकाले जा रहे मायने
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की, लेकिन उसके तुरंत बाद वे केवल डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे। उन्होंने न तो दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की और न ही राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव से। इस ‘चुनिंदा’ मुलाकात ने गलियारों में चर्चा छेड़ दी है कि क्या दिल्ली ने अगले सीएम का नाम तय कर लिया है?

प्रोटोकॉल से हटकर मुलाकात की हो रही चर्चा
सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अगर RBI गवर्नर को शिष्टाचार भेंट करनी ही थी, तो वित्त मंत्री का नंबर सबसे पहले आना चाहिए था। सीएम से मिलने के बाद किसी एक ही डिप्टी सीएम के घर जाना सामान्य प्रक्रिया नहीं मानी जा रही है। जानकार इसे सम्राट चौधरी के बढ़ते कद और केंद्र के ‘ग्रीन सिग्नल’ के तौर पर देख रहे हैं।

विजय सिन्हा और वित्त मंत्री से मुलाकात नहीं
बिहार की एनडीए सरकार में विजय कुमार सिन्हा भी समान पद पर हैं। बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्त मंत्री हैं। गवर्नर का इन दोनों दिग्गजों से दूरी बनाना और केवल सम्राट चौधरी से मिलना महज इत्तेफाक नहीं लग रहा। सम्राट के पास गृह विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे भावी मुख्यमंत्री की दावेदारी के पक्ष में एक मजबूत तर्क माना जा रहा है।

‘समृद्धि यात्रा’ में नीतीश बता रहे उत्तराधिकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘समृद्धि यात्रा’ पर हैं। इस दौरान कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर गर्मजोशी दिखाते देखा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार खुद भी सम्राट को आगे कर ये संकेत दे रहे हैं कि उनके बाद गठबंधन की कमान किसके हाथों में सुरक्षित हो सकती है?

TAGGED:BiharRBI GovernorSamrat
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर MP के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय स MP के बैतूल में पानी बना जहर: बच्चों में खुजली, सर्दी-खांसी और बुखार; दिग्विजय स
अगली ख़बर Punjab में तनाव: गुरुद्वारा साहिब में किसान नेता रोके गए, पुलिस ने किया घेराव Punjab में तनाव: गुरुद्वारा साहिब में किसान नेता रोके गए, पुलिस ने किया घेराव

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?